36.8 C
Khagaria
Thursday, May 7, 2026

नोबेल शांतिदूत कैलाश सत्यार्थी के जन्मदिन पर पाठ्य सामग्री का वितरण

*बचपन बचाओ आंदोलन के सदस्य खुर्शीद आलम थे मुख्य अतिथि*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी ग्राम स्वराज संघ बलहा के सभागार में शांति नोबेल पुरस्कार से सम्मानित समाज सुधाकर श्री कैलाश सत्यार्थी जी के 70वें जन्मदिन पर पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया गया।मुख्य अतिथि बचपन बचाओ आंदोलन के सदस्य खुर्शीद आलम, विशिष्ट अतिथि तटवासी समाज न्यास के खगड़िया जिला संयोजक माधव कुमार सिंह मंचासीन थे। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के सदस्य खुर्शीद आलम ने कहा कि नोबेल शांति दूत कैलाश सत्यार्थी जी के जीवन परिचय से प्रेरणा लेनी चाहिए।

उन्होंने सामर्थ्य अनुसार समाज की सेवा करने की आवश्कता बताई। विशिष्ट अतिथि माधव कुमार सिंह ने कहा कि सत्यार्थी जी का सारा जीवन बच्चों को समर्पित है। बच्चों को शिक्षित करने की जरूरत बताई। उन्होंने ग्राम स्वराज संघ परिवार को साधुवाद दिया कि आप सत्यार्थी जी के जन्मदिन पर पाठ्य सामग्री का वितरण कर उनके ही सपनो को साकार की दिशा में अनोखा प्रयास कर रहे हैं।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में समाजसेवी संतोष कुमार ने कहा कि आज से दस वर्ष पूर्व 60 वर्ष की उम्र में 2014 को विश्व प्रसिद्ध नोबेल पुरस्कार मिला था। उन्हें यह सम्मान शांति के क्षेत्र में मिला।मंच संचालन दिवाकर कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन मुकेश कुमार ने कहा कि सत्यार्थी जी के जीवन परिचय से प्रेरित होकर हम समाज को उन्नत बना सकते हैं। मौके पर गोपाल साह,उपेंद्र साह अजीत कुमार, पारस कुमार, शंकर ठाकुर,शिव साह अन्य उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें