26.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 76 वीं शहादत दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद भाजपा कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 76 वीं शहादत दिवस पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट डॉ योगेंद्र पासवान एवं पूर्व विधान पार्षद राधामोहन शर्मा ने अपने श्रद्धांजलि वक्तव्य में कहा कि पंडित दीनदयाल जी का सम्पूर्ण जीवन माँ भारती की सेवा में समर्पित रहा। जब देश गुलामी के जंजीरों से जकड़ा था तब राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन जनजागृति में समर्पित कर दिया। राष्ट्रधर्म पत्रिका के माध्यम से जनता की आवाज़ को देश के समक्ष रख कर जनजागृति किया। समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए उन्होंने अंत्योदय जैसे विचार को प्रतिपादित किया।मानव जगत के आध्यात्मिक कल्याण के लिए एकात्म मानववाद जैसे दार्शनिक विचार का सूत्र दिया। आज भाजपा रूपी जो वटवृक्ष फलफूल रहा है, उसको अपने वैचारिक ऊँचाई एवं खून पसीने से सिंचा था। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत कांत राय ने किया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री धीरज कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन अनिल ठाकुर ने किया। इस अवसर पर जिला मंत्री ब्रजेश कुमार, विजय सत्कार कार्यालय प्रभारी महेंद्र कुमार, जेपी केसरी मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमार, प्रवक्ता रविशंकर चौहान, विनोद पाठक युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि शेखर,महादलित संयोजक शिबू चौधरी पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुधीर शर्मा, कृष्ण गुप्ता, दीपक कुमार, चंद्रेश दास , सिद्धनाथ प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें