37.2 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

पूर्व सैनिक संघ तथा कारगिल स्मृति चौक समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

*प्रभारी जिला पदाधिकारी तथा आरक्षी अधीक्षक ने किया शहीदों को नमन*
जहानाबाद कारगिल विजय दिवस के 25 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा कि अध्यक्षता ,करगिल चौक रख -रखाव समिति के संयोजक संतोष श्रीवास्तव के संयोजन में अमर जवान को श्रद्धांजलि सुमन अर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहीदों के चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले ,वतन के मरने वालों का बाकी यही निशा होगा। जहानाबाद के प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार तथा आरक्षी अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने वीर सपूतों को नमन किया और अमर जवान को श्रद्धा सुमन चक्र अर्पित किया। इस अवसर पर आरक्षी उपाधीक्षक राजीव रंजन एवं अशोक कुमार मेहता ,थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा , कांग्रेस नेता के वरिष्ठ नेता डॉ चंद्रिका प्रसाद यादव, शिक्षाविद डा एसके सुनील ,पूर्व सैनिक जिला परिषद का सचिव संतोष कुमार, अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष ललन कुमार,वरुणम कोचिंग इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर सह नेवी रिटायर्ड अभिषेक कुमार, सुरेंद्र शर्मा ,दुबे जी एवं द विंग्स फाउंडेशन अकादमी के बच्चों ने वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित किया और 1 मिनट के लिए मौन व्रत रखा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें