37.2 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

प्रेस क्लब जल्द खोलेने, पत्रकारों को निःशुल्क सुपुर्द करने एवं कमेटी का गठन जल्द किया जाय – किरण देव यादव

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से सुरेश नायक कि रिपोर्ट  पत्रकार नगर,खगड़िया। सामाजिक संगठन देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी स्वतंत्र पत्रकार किरण देव यादव ने जिलाधिकारी, जनसंपर्क पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जनसंपर्क मंत्री एवं मुख्यमंत्री को खगड़िया में विगत ढाई वर्ष पूर्व निर्मित प्रेस क्लब की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए प्रेस क्लब पत्रकारों को जल्द सुपुर्द करने एवं प्रेस क्लब कमेटी का गठन जल्द करने तथा निशुल्क उपलब्ध कराने हेतु गाइडलाइन में संशोधन करने की मांग किया ताकि प्रेस क्लब के पत्रकारिता कार्यों का बखूबी निष्पादन किया जा सके, एवं पत्रकारों को सम्मान मिल सके।

कहा कि खगड़िया जिला में प्रेस क्लब निर्माण काल के ढाई वर्ष बीतने के बावजूद भी पत्रकारों को सुपुर्द नहीं किया गया है, जिसके कारण प्रेस क्लब भूत बंगला में तब्दील हो चुका है। पत्रकार को समाचार लेखन संकलन संप्रेषण करने, बैठने, समस्या समाधान करने हेतु बैठक करने हेतु समुचित जगह नहीं है। सम्मानित पत्रकार सड़कों पर यंत्र तत्र चाय दुकान पर बैठने को विवश है। जबकि पत्रकार एवं अखबार समाज का आईना है जो सरकार प्रशासन जनप्रतिनिधि एवं आम जनता के बीच संवाद पहुंचाने का संवाद सेतु का काम करते हैं। कहा गया है “जहां न पहुंचे सरकार वहां पहुंचें पत्रकार” बावजूद इसके पत्रकारों को सम्मान सुरक्षा सुविधा नहीं देकर अपमानित होने को मजबूर है।
अखिल भारतीय मिशन पत्रकार संघ के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने सोशल पोर्टल चैनल प्रिंट इलेक्ट्रानिक वेब मल्टीमीडिया सबको समाहित कर प्रेस क्लब कमेटी का बंद कमरे में मनोनयन करने के बजाय मतदान के माध्यम से लोकतांत्रिक तरीके से या सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया जाय तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में संपादन करने की क्षमता दक्षता कौशलता एवं अनुभव व संपादकीय कार्य बखूबी निर्वहन करने के आधार पर तथा पत्रकारिता गाइडलाइन के आधार पर कमेटी में जिम्मेदारी दिया जाय तथा पद चयन किया जाय। चुकी गाइडलाइन के अनुसार पत्रकारों को नियुक्ति पत्र परिचय पत्र निर्गत व प्राप्त नहीं है। उक्त परिस्थिति में सभी प्रकार के पत्रकारों के सम्मान में सबका सहयोग आवश्यक है, समाहित कमेटी बनाने की जरूरत है।
श्री यादव ने कहा कि विगत दिनों प्रेस क्लब खोलने, पत्रकारों को सुपुर्द करने, कमेटी गठन करने के सवाल को लेकर निरंतर ऑल रिपोर्टर्स यूनियन ऑफ नेशन, नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन, अखिल भारतीय मिशन पत्रकार संघ – ऐम्पा, प्रेस एसोसिएशन ऑफ़ बिहार, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन आदि अन्य संगठनों ने आंदोलनात्मक तरीके से पत्रकारों के हित में आवाज उठाई है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें