26.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग पटना के द्वारा पूरे राज्य में 13 सितंबर को एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख  जहानाबाद जिला में यह आयोजन 13 सितंबर को एकल पाली में एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा कुल 17 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्ती दंडाधिकारी एवं उड़न दस्ता की संयुक्त आदेश के अंतर्गत प्रति नियुक्ति की जा चुकी है ।आज दिनांक 12 दिसंबर 2025 को जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सभी संबंधित केंद्रों के केंद्र अधीक्षक, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में ब्रीफिंग कर परीक्षा को स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त बनाने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षकों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया गया कि बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा दिए गए निदेश का अक्षरश पालन सुनिश्चित किया जाए । कहीं भी कदाचार के लिए कोई भी स्थान नहीं छोड़ा जाए। साथ ही सभी केंद्रों का जांच कर ली जाय एवं आज से ही सारे केंद्र अनाधिकार प्रवेश के लिए वर्जित माने जाए ।आने जाने वाले सभी की पूर्ण रूप से फ्रिस्किंग की जाय।
परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी सीसीटीवी सर्विलेंस के अंदर आएंगे एवं बिहार लोक सेवा आयोग स्वयं इसकी मॉनिटरिंग करेगा। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु अनुमंडल कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसका दूरभाष संख्या 06114–223013 है।
परीक्षा के एक घंटा पूर्व से परीक्षा परिसर के बाहर भीड़ या आसामाजिक तत्वों का जमाव नहीं हो पाए, अनुमंडल पदाधिकारी जहानाबाद एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर जहानाबाद को इस हेतु सभी कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिया गया।
अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार सिन्हा द्वारा परीक्षा संचालित करने की सभी गहन बिंदुओं से सभी को अवगत कराया गया।
जो परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं उनके लिए विभाग द्वारा पूर्व में निर्देशित किया जा चुका है की परीक्षा परिसर में मोबाइल, मोबाइल घड़ी ,ब्लूटूथ ,पेजर वाई-फाई गैजेट ,इलेक्ट्रॉनिक पेन, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, व्हाइटनर, ब्लेड, इरेज़र जैसी कोई भी सामग्री की अनुमति नहीं है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी परीक्षार्थियों की अच्छे से तलाशी लेना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है कि एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा हेतु आयोग द्वारा फ्रिस्किंग कड़ाई से की जाए। परिसर के अंदर प्रवेश एवं कक्षा के अंदर प्रवेश ,दोनों के दौरान अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग की जाएगी।
ब्रिफिंग में सभी केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि आज ही अपने अपने परीक्षा केन्द्र पर सीसीटीवी एवं जैमर की जांच कर लें। साथ ही निर्देश दिया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र के आसपास की परिधि में कोई भी फोटो कॉपी मशीन की दूकान कार्यरत नहीं होना चाहिए। कदाचार करते हुए पाये जाने की स्थिति में इस परीक्षा सहित आगामी पाँच वर्षों के लिए तथा परीक्षा से संबंधित भ्रामक एवं सनसनीखेज अफवाह फैलाने की स्थिति में तीन वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं से वंचित किया जायेगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें