*15 नंबर वॉर्ड में नहीं मिल रहा ,नल जल योजना से पानी*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी नल जल योजना के लाभ से अभी भी कई लोग वंचित हैं। मानसी नगर पंचायत स्थिति 15 नंबर वॉर्ड में तो स्थिति और भी दयनीय है। जब कि जलमिनार के ऑपरेटर कई बार जानकारी दीया गया,15 नंबर में ना तो कोई जनप्रतिनिधी धयान देते हैं ना जलमीनार के कोई स्टाप कहीं दिखने को मिलता है पाइप फटा हुआ जिसके कारण पानी मुफ्त में जमीन ही पानी पी रहा है। ग्रामीण पानी पीने के लिए तरस रहे हैं,ग्रामीणों के द्वारा गुहार लगाए जाने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है | मानसी नगर पंचायत में नल जल योजना का भगवान ही मालिक है। यहां के वार्ड नंबर 13 में बनी जल मीनार शोभा की वस्तु बनकर रह गए है। कई लोगों को नल जल योजना का लाभ मिल रहा है बहुतों लोगों नहीं मिल रहा है। नल से जल नहीं टपक रहा है। आपूर्ति बंद है। या चालू हैं वह भी पाता नहीं चल पाया है।वहा का ग्रामीणों ने बताया कि जल मीनार है। लगभग दो महीनों से नहीं नहीं टपक रहा पानी है। वार्ड चालू होने के बाद दो- तीन महीने से एक और दो में भी हाल ठीक तक ही पानी मिला ।15 नंबर में के लिए जल मीनार
शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। 15 में कई घरों तक नल जल योजना का पानी मिल रहा है बहुतों घर में दो महीनों से नहीं मिल रहा है जब कि जब कि मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू को इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने आश्वासन दिया मेला के देख लिया जाएगा जेई साहब से बात हुए, बहुत जगह गंदा पानी भी निकल रहा है,ऐसे में पानी कैसे पहुंचेगा । लोग आयरन युक्त पानी पीने को विवश हैं। इधर वॉर्ड पार्षद सह सांसद प्रतिनिधि हीरा लाल यादव ने बताया कि नल जल योजना पंचायत में फ्लाफ है। इसको लेकर कई बार संबंधित अधिकारी को फोन कर जानकारी दी गई है। परंतु परिणाम शून्य ही निकला है। इधर उप मुख्य पार्षद पप्पु कुमार सुमन ने बताया कि इस समस्या को मेला के बाद दिखवा लिया जाएगा।


