35.6 C
Khagaria
Thursday, May 7, 2026

बैठक में ममता बनर्जी का विधायकों को सख्त और भावुक संदेश,काला दिन” बताकर काले कपड़े में विरोध की अपील, इस्तीफे से इनकार

कोलकाता, 6 मई 2026 [जगदूत न्यूज एजेंसी]  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक में सख्त और भावुक रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि बंगाल के बाद अब INDIA गठबंधन पहले से अधिक मजबूती से एकजुट है। बैठक में ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने दो टूक कहा कि चाहे उन्हें पद से हटा दिया जाए, लेकिन वे खुद इस्तीफा नहीं देंगी। इस स्थिति को उन्होंने “काला दिन” करार दिया और पार्टी विधायकों से अपील की कि विधानसभा के पहले दिन सभी काले कपड़े पहनकर विरोध दर्ज कराएं।ममता बनर्जी ने चेतावनी दी कि जो लोग पार्टी के साथ विश्वासघात करेंगे, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि नैतिक रूप से उनकी जीत हुई है और वे पीछे हटने वाली नहीं हैं।अपने बयान में ममता बनर्जी ने खुद को “आज़ाद पंछी” बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनता के लिए काम किया है। अंत में उन्होंने जोड़ा कि भले ही नतीजे उनके पक्ष में न हों, लेकिन उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

 

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें