जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
भाकपा-माले के संस्थापक एवं पहला महासचिव कामरेड चारु मजूमदार का 52 वां शहादत दिवस जिला के सैकड़ों से ज्यादा गांव, बाजारों में काफी धुमधाम से मनाया गया।
शहादत दिवस पार्टी जिला कार्यालय सहीत जिला के सैकड़ों से ज्यादा गांव,बाजारो में मनाया गया।
जहानाबाद जिला कार्यालय में सबसे पहले एक मार्च निकालकर पार्टी कार्यालय में झंडा तोलन पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड वसी अहमद ने किया।उसके बाद उनके प्रतिभा पर फुल,माला चढ़ाकर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया।पार्टी जिला कार्यालय में माले जिला सचिव कामरेड रामाधार सिंह ज़िला कार्यालय सचिव कामरेड श्याम पाण्डेय, गणेश दास, आदि शामिल थे। जहानाबाद ग्रामीण के गौरापुर में माले राज्य कमिटी सदस्य कामरेड श्रीनिवासन शर्मा, प्रखंड सचिव कामरेड हसनैन अंसारी, दिनेश दास किनारी में अरुण यादव, कुंती देवी आदि सिकरिया में निर्माण मजदूर यूनियन के जिला सचिव कामरेड सिवशंकर प्रसाद बभना में युवा नेता मुकेश पासवान, मोदनगंज में के कुछ गांवों में घोसी विधायक कामरेड रामबली सिंह यादव, प्रखंड सचिव वितन मांझी, प्रदीप कुमार, जगदीश पासवान, युवा नेता कामरेड योगेंद्र यादव,हुलासगंज के तिर्रा,फजीलापुर केउर, बौरी, दुर्गापुर,कोकरसा कटौली आदि गांवों में मनाया गया।हुलासगंज में प्रखंड सचिव कामरेड प्रभात कुमार, ज़िला कमिटी सदस्य दिलीप बिंद, अवधेश पंडित, प्रमोद पंडित, रमेश शर्मा। घोसी के साहोविगहा,लखावर,परावन,उबेर,कुर्रे आदि गांव बाजारों में प्रखंड सचिव कामरेड अरुण बिंद, बुद्धदेव यादव, इन्द्रेश पासवान, बरुण पासवान,मदन यादव, बुंदेल दास, अशोक साव,ललन साव,अवथेश मांझी।रतनी के मिश्रौली आदि गांव बाजारों में प्रखंड सचिव कामरेड ललनकिशोर आजाद,करीमन दास,महेन्द्री देवी, विजय यादव। मखदुमपुर के सुमेरा,खसखोरी पलेरा,ढकनीविगहा,इनरपुर,खलकोचक आदि गांव, बाजारों में जिला सचिव रामाधार सिंह, प्रखंड सचिव कामरेड सत्येंद्र रविदास, भागीरथ मांझी, युवा नेता बेंकटेश शर्मा गिरिजानंदन पंडित, प्रशांत शर्मा सिवरतन सिंह, अशोक कुमार काको के नदियावां,चंदवापुर, हाजीपुर आदि गांव बाजारों में प्रखंड सचिव विनोद कुमार भारती, ,सतीश चौधरी रिंकी देवी आदि शामिल थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि आज हमारे पार्टी के संस्थापक एवं पहला महासचिव कामरेड चारु मजूमदार का 52 वां शहादत दिवस है।यह कार्यक्रम को शहादत दिवस के रूप में पूरे देश भर में मनाया जाता है। इसलिए हमलोग आज जहानाबाद के सैकड़ों से ज्यादा गांव, बाजारों में काफी धुमधाम से मनाया गया।यह कार्यक्रम आज से अगले तीन दिन तक बचे स्थानों पर किया जाएगा।
नेताओं ने आगे कहा कि कामरेड चारु मजूमदार हमारे पार्टी ऐसे नेता थे कि पार्टी को विस्तार करने में काफी संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दिया था आज हमलोग उन्ही का अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए संकल्प लिया गया। और उनके अधूरे सपनों को पूरा करना हमलोगों का दायित्व है।आज देश में फासीवाद सबसे ज्यादा खतरा है पूरा देश आज फासीवाद के चंगुल में फंसी हुई है। भाजपा,आर, एसस पूरे देश में सांप्रदायिक जहर घोल कर देश की ताना,वाना को नसनाबूद करने पर तुली हुई है। लोकतंत्र को बर्बाद करने पर तुली हुई है। हमारी पार्टी यह सहन नहीं करेगी लोकतंत्र की रक्षा के लिए सांप्रदायिक ताकतों से हमेशा लड़ते आयी हैंऔर आगे भी इन ताकतों के खिलाफ हमारी लडाई जारी रहेगी। कामरेड चारु मजूमदार को लाल सलाम, कामरेड चारु मजूमदार अमर रहें।


