36.4 C
Khagaria
Tuesday, May 5, 2026

मंगलवार को मध्य विद्यालय पंचायत दहमा खैरी खुटहा प्रखंड अलौली के छात्रों के बीच नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया खैरीडीह अलौली नशे के बिरुद्ध जनआंदोलन की जरूरत :- प्रेम कुमार यशवन्त , आज दिनांक 13/02/2024 दिन मंगलवार को मध्य विद्यालय पंचायत दहमा खैरी खुटहा प्रखण्ड अलौली के छात्रों के बीच नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत नशा मुक्त भाषण प्रतियोगिता का आयोजन नशा मुक्त भारत के बैनर तले संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त के नेतृत्व में किया गया। यशवन्त ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं में नशा का प्रचलन एक राष्ट्रीय समस्या बन गया है, इससे निजात पाने के लिए युवाओं को ही आगे आना पड़ेगा। युवाओं को समझना ही होगा कि नशा हमारे समुचित विकास में बहुत बड़ा बाधक है। हर जगह नशे का सौदागर युवाओं को नशे के मकड़जाल में फंसाने के लिए बैठा है। हमें किसी भी प्रलोभन में फंसकर नशे के मकड़जाल में नहीं फंसना है। वही नशा मुक्त भारत शिक्षा प्रकोष्ठ खगड़िया के जिलाध्यक्ष दिपक कुमार ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मादक पदार्थ के सेवन से बचने का सलाह दिया। छात्राओं ने नशा मुक्ति विषय पर एक से बढ़कर एक पेन्टिंग बनाकर तारीफ बटोरी। सभी छात्रों को नशा मुक्त भारत कि ओर से पाठ्य सामग्री संस्था के महासचिव अम्बुज कुमार पौद्दार ने दिया। छात्रों का नाम इस प्रकार है, अजित, अमन, अभिषेक, नेहा, सोनाली, खुशी, सीमा, स्विटी , रश्मि कुमारी इत्यादि। मौके पर मौजूद विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज कुमार, शिक्षक मनोरंजन कुमार, प्रेम चन्द्र कुमार, संतोष कुमार, मोहम्मद फैयाद अहमद फरीदी, अफसर आलम, सुरेन्द्र कुमार, दिप्ती कुमारी, नीलम कुमारी, अंशु कुमारी, नुतन कुमारी, रानी कुमारी सहित दर्जनों छात्र छात्राएं एंव रसौईया मौजूद थीं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें