JNA/ संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी मतदान केंद्रों के प्रारूप प्रकाशन पर प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार करने के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी —सह —जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में बैठक की गई ।बैठक में माननीय सदस्य बिहार विधानसभा बथनाहा अनिल कुमार, शिवहर सांसद प्रतिनिधि नागेंद्र प्रसाद सिंह, जद यू—सुदेश कुमार शाही, भारतीय जनता पार्टी प्रतिनिधि श्री अरुण गोप, राष्ट्रीय जनता दल प्रतिनिधि गौहर शमी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री रकटू प्रसाद, लोजपा आर प्रतिनिधि श्री हरि नारायण पासवान, बीएसपी जिला अध्यक्ष श्री सहदेव राम, आरएलएसपी प्रतिनिधि मोहम्मद संजीर आलम मंसूरी इसके अतिरिक्त बेलसंड विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शौकत अली,सीपीआई (एम) सचिव श्री देवेंद्र प्रसाद यादव, बाजपट्टी विधायक प्रतिनिधि अभिराम पांडेय एवं इसके अतिरिक्त अन्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर विपिन कुमार ने बताया कि कुल 28 दावा आपत्ति प्राप्त हुए थे जिस पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई ।प्राप्त दावा आपत्ति में से कुछ दावा आपत्तियों को विचार विमर्श के बाद स्वीकृत किया गया एवं कुछ अस्वीकृत किए गए।चर्चा के बाद सभी प्रतिनिधियों के द्वारा मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के अंतिम प्रस्ताव को निर्वाचन आयोग से अनुमोदन हेतु भेजने के लिए आम सहमति प्रदान की गई।बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे।


