जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद 13 जुलाई 2025 व्यावसायिक महासंघ (बिहार )के स्थापना सम्मेलन (रविंद्र भवन )पटना में शिरकत करें। उक्त नारा व आह्वान के आलोक में आज 10 जुलाई को जहानाबाद नगर के मंगलम मैरिज हॉल में व्यवसाईयों की संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसके मुख्य अतिथि आरा लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद कां सुदामा प्रसाद थे ।इनके अलावे मंच पर उपस्थित थे । भाकपा माले के जिला सचिव रामाधार सिंह ,घोसी विधायक रामबली सिंह यादव, समाजसेवी सह पत्रकार अनिल कुमार गुप्ता ,डॉ सुनील कुमार ,संजय कुमार गुप्ता मुकेश कुमार ,कुमार शुभम केसरी, दामोदर प्रसाद, अजय कुमार गुप्ता, प्रेम कुमार गुप्ता ,लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता ,संजय कुमार
कार्यक्रम के आयोजन विशाल कुमार गुप्ता थे तथा संगोष्ठी के संचालन करता बिहारी बाबू अधिवक्ता थे।
आज के संगोष्ठी में 17 तरह के व्यवसाय से जुड़े सैकड़ो लोग उपस्थित थे जिसमें दर्जन भर महिला व्यवसाईभी उपस्थित थी।वक्ताओं ने जहानाबाद सहित देश और दुनिया भर में व्यवसाईयों से संबंधित समस्याओं को रखा सभी बातों को समेटे हुए मुख्य अतिथि ने कहा पूर्व समय से ही व्यवसाययों पर चौतरफा हमले तथा व्यवसाययों की कामिनी की लूट देसी विदेशी कॉर्पोरेट घराना की झोली भरने के लिए होती रही है ।देश भर में जल जंगल जमीन व्यवसाईयों की कमाई का लुट कर गौतम अडानी सरीखे पूंजी पत्तियों को मालों माल किया जाता रहा है ।आज देश भर में 22 करोड़ व्यापारियों को रोजी रोजगार छीनी जा रही हैं ,दुकान में बैठे दुकानदार के रोजगार छीन कर ऑनलाइन व्यापार जारी है ।संयुक्त राज्य अमेरिका का वॉलमार्ट कंपनी अपने देश के अलावा दुनिया के 23 देश में रिटेल कारोबार खड़ा कर, जैसे बड़ी मछली छोटी मछली को निकल जाता है उसी प्रकार यह कंपनी छोटे कारोंवारियों को निगल रहा है ,।हमारे देश में भी 2000 से अधिक जगहों पर अपना व्यवसाय खड़ा कर चुका है। जहानाबाद सहित पूरे देश भर में कोरोना काल ,लॉकडाउन में भी जान जोखिम में डालकर उपभोक्ताओं के जरूरत की सारी वस्तुओं को उपलब्ध हमारे देश के व्यावसायिक कराते रहे ।आज उन पर दिन दहाड़े हमला जारी है पटना में सुरक्षित क्षेत्र में गोपाल खेमका की हत्या से लेकर छपरा में गोदरेज के शोरूम के मालिक अमरेंद्र सिंह व उनके भाई शंभू सिंह नवगछिया में किराना दुकानदार विनय कुमार गुप्ता, बेगूसराय में फुटपाथ दुकानदार सुनील शाह ,महुआ में किराना व्यवसाई अवध बिहारी चौधरी सहित बिहार में अनेकों व्यापारियों की हत्या हुई है।जहानाबाद में एक तरफ आरा मशीन संचालकों को मशीन के लिए सरकार कर्ज देता है और दूसरे तरफ अवैध कमाई के लिए डीएफओ द्वारा घर पकड़ किया जाता है ,जहानाबाद में बड़े उद्योग चमड़ा फैक्ट्री (समूह )1985 में सरकारी पैसे से खुली 1995 आते आते यह समूह भूत बंगला में बदल गया। जिले में 3000 से अधिक छोटे-छोटे गृह उद्योग ,बुनकर ,ग्रिल गेट ,चप्पल जूता बनाने वाले ,मिठाई उद्योग ,आदि निजी पैसे से खड़े किए गए हैं।
देश की गदी पर जिस समय मोदी जी बैठे उसे समय डेढ़ लाख करोड़ क
कर्ज लिया आज 205 लाख कर्ज लेते हुए देश के हर नागरिको पर भारी कर्ज का बोध डाल दिया है तथा उनसे परोक्छ रूप से वसूला जा रहा है।
व्यवसाईयों की समस्या उनके खुद संगठन बनाने वह उसके द्वारा संघर्ष के द्वारा खत्म होगा ।इसी दिशा में 13 जुलाई को पटना के रविंद्र भवन में स्थापना सम्मेलन है जिसमें बिहार के तमाम जिला से व्यवसाईयों की भागीदारी होगी इस सम्मेलन के उद्घाटन करता भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य होंगे ।जहानाबाद जिला से भी इस सम्मेलन में 100 से अधिक व्यवसाई भाग लेंगे ।
व्यवसाईयों की हत्या लूट व रंगदारी पर रोक लगाओ
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


