36.8 C
Khagaria
Thursday, May 7, 2026

मानसी आरपीएफ ने अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के तहत आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी आरपीएफ ने अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के तहत आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मानसी आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रेम कुमार झा ने बताया कि मानसी जंक्शन पर अवैध वैडिंग करते हुए एक युवकों को गिरफ्तार किया गया है। महिला कोच से अनधिकृत यात्रा करते हुए एक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। विक्लांग कोच में अबैध रूप सफर करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया ।  सीलीपर कोच से दो व्यक्ति गिरफ्तार किया गया। चैन पुलिंग करने में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अवैध रूप से रेलवे लाइन पार करने के जुर्म एक व्यक्ति कोगिरफ्तार किया गया। तो वहीं स्टेशन परिसर में सिगरेट पीने के जुर्म में एक गिरफ्तार किया गया।आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रेम कुमार झा ने बताया कि सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके साथ ही यात्रियों को भी जागरूक किया जा रहा है। उन्हें नशाखुरानी गिरोह से बचने को लेकर सचेत किया जा रहा है। ट्रेन में भी लगातार जांचअभियान चलाया जा रहा है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने कहा कि संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति को देखने पर सूचना दें। टोल फ्री नंबर 139 पर यह सूचना दे सकते हैं। त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सभी के सहयोग से ही सुरक्षित रेल यात्रा संभव है। मालूम हो कि मानसी जंक्शन को ‘कोसी का प्रवेश द्वार’ कहा जाता है। मानसी जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी पुलिस की हमेशा तैनाती है। जिस कारण लोग सुरक्षित यात्रा कर रहे है। मालूम हो कि मानसी होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। यह जंक्शन सहरसा- समस्तीपुर रेलखंड और बरौनी-कटिहार रेलखंड से जुड़ा हुआ है। इसलिए यहां यात्रियों की भीड़ रहती है। लगभग सभी महत्वपूर्ण ट्रेनें यहां रूकती है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें