26.6 C
Khagaria
Tuesday, May 5, 2026

मानसी कि बेटी बनी न्यायाधीश , मानसी नगर पंचायत में हर्ष का माहौल

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिले के मानसी नगर पंचायत बेटी सत्र न्यायाधीश श्री शंकर प्रसाद  की प्रथम सुपुत्री श्रीमती स्वेता ने माननीय पटना उच्च न्यायालय द्वारा आहूत जिला जज प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। वर्तमान अधिसूचना के अनुसार इन्हे लखीसराय जिले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर तैनात किया गया है। खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड में रहनेवाले शंकर प्रसाद साह मीरा देवी की पुत्री ने खगड़िया के साथ साथ अपनी ससुराल जहानाबाद जिले का नाम रौशन किया है।इन्होंने बताया कि इनकी प्रारंभिक शिक्षा गरीब दास एकेडमी मानसी  मानसी से हुई जबकि मैट्रिक की परीक्षा इन्होंने जनता हाई स्कूल मानसी से पास किया। आगे टी एन बी लॉ कॉलेज भागलपुर से इन्होंने कानून की पढ़ाई की। इनका कहना है की यदि मन में लगन और हृदय में प्रबल आत्मशक्ति हो तो जीवन की किसी भी परीक्षा में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। परीक्षा की तैयारी करने वालो के संबंध में इनका कहना था , की पढ़ाई से जब भी मन ऊबने लगे तब, ये राष्ट्रकवि दिनकर की कविता को याद करती थी ।  थक कर बैठ गए क्या भाई मंजिल दूर नहीं है । पूछने पर इन्होंने बताया कि  मेरा भाई मंजीत कुमार जो खगड़िया जिले में वरीय अधिवक्ता हैं । इनके प्रेरणास्रोत रहे हैं। पूर्व में यूपीएससी द्वारा दिल्ली अभियोजन निदेशालय में बिहार से नियुक्त होनेवाली बिहार की पहली महिला लोक अभियोजक रही हैं । जहां अभियोजन का पक्ष रखते हुए इन्होंने दिल्ली के कई दुर्दांत अपराधियों को सजा दिलवाने का कार्य किया है। इनकी सफलता पर खगड़िया मानसी नगर पंचायत सहित पूरे जहानाबाद जिले में हर्ष का माहौल है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें