37.2 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

मुंगेर भीम बांध, खड़गपुर झील, मुंगेर किला आदि परिभ्रमण , हरी झंडी दिखा कर रवाना

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत सोमवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्वी ठाठा, मानसी के छात्र छात्राएं एवम शिक्षक शिक्षिकाएँ, परिभ्रमण टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मानसी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, प्रधानाध्यापक पंकज कुमार परमहंस, मुखिया प्रतिनिधि पूर्वी ठाठा श्री सुजीत कुमार एवं ग्रामीणों ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, यह योजना सरकारी  उच्च,मध्य विद्यालयों के बच्चों को ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराकर उनके बौद्धिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। यात्रा को विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार परमहंस ने कहा कि यह योजना बच्चों के लिए बहुत लाभकारी है, इससे उन्हें ऐतिहासिक स्थलों की प्रत्यक्ष जानकारी मिलती है और नई चीजें सीखने का मौका प्राप्त होता है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन बनाए रखने और यात्रा का आनंद लेने की सलाह दी।छात्र-छात्राओं को बिहार की समृद्ध विरासत और व संस्कृति की गहरी समझ मिलेगी। यह पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यवहारिक अनुभव भी प्रदान करती है। वर्तमान प्रधानाध्यापक पंकज कुमार परमहंस ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा, भोजन और ठहरने की पूरी व्यवस्था की गई है। प्रधानाध्यापक पंकज कुमार परमहंस , शिक्षक संजय कुमार, अभिषेक कुमार, धर्मेंद्र कुमार धीरज कुमार, शिक्षिका शिंपी सिन्हा, अल्पना कुमारी, पूनम गोंड आदि शामिल हैं।

 

 

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें