42.8 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

रेल ट्रैक पर काम कर रहे दो मजदूर कि मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया , कटिहार मानसी के बीच जहां ट्रेन से कटकर दो रेल मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर रेलवे ट्रेक पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लोहित एक्सप्रेस ट्रेन आ गई, मजदूर जब तक कुछ समझ पाते तब तक ट्रेन दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। मामला खगड़िया खगड़िया जिले के गौछारी स्टेशन के पश्चिमी गेट एल सी नंबर २४ महेशखूंट स्टेशन के पुर्व दिशा कि है।
जानकारी अनुसार 9 बजकर 55 मिनट पर लोहित एक्सप्रेस से दो व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। साथ ही एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया भेजा गया। रेलवे अपने कार्य के लिए पेटी कॉन्टैक्ट पर रेलवे का कार्य ठेकेदार के द्वारा करवाया जाता है। गौछारी और महेशखूंट के बीच मेंटेनेंस का कार्य गौछारी के ही ठेकेदार जनार्दन चौरसिया को मिला हुआ है।
उसी के तत्वावधान में मजदूर कार्य कर रहे थे। जिसमें 1 झंझरा के ही मुकेश कुमार पिता वीरेंद्र चौरसिया 2 अर्जुन कुमार शर्मा पिता राशो शर्मा 3 शुधो शर्मा पिता उमी शर्मा गौछारी और महेशखूंट के बीच एल सी गेट नंबर 24 के पास ट्रैक की मरम्मती कर रहे थे। जिस ट्रैक की मरम्मती ये तीनों मजदूर कर रहे थे उसी ट्रैक पर लोहित एक्सप्रेस आ गई। जिसमें मुकेश कुमार और अर्जुन शर्मा ट्रेन के बीचों बीच आ गए। जिसमें दोनों की कटकर मौत हो गई और राशो शर्मा बुरी तरह जख्मी हो गए। जिसे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया भेज दिया गया।
वहीं RPF निरीक्षक गणेश कुमार झा ने बताया कि जब किसी ट्रैक की मरम्मती की जाती है तो इसके लिए विभाग से उस ट्रैक के लिए ब्लॉक का आदेश लिया जाता है,जो बिल्कुल ही नहीं लिया गया था। जिसके कारण यह घटना घटित हुई। अब सवाल यह उठता है कि दैनिक मजदूरी पर काम करने वाले मजदूर की मौत तो हो गई अब ऐ देखना नजमी बनता है इसका मुआवजा ठेकेदार देगा। या रेल प्रबंधक जबकि पूरी गलती ठेकेदार की है उसने ट्रैक के ब्लॉक का आदेश लिए बिना मजदूरों से काम करवा रहा था। चुकी ठेकेदार के तहत दैनिक मजदूर के रूप में तीनों मजदूर काम कर रहे थे । अब उनका मुआवजा कब और कैसे मिलेगा बड़ा सवाल है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें