26.1 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

राष्ट्र के निर्माण में शिक्षित नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है -विनय कुमार सिंह पूर्व डीजीपी

जगदूत न्यूज़ अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिले के मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के परिसर में शिक्षा आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन विनय कुमार सिंह पूर्व डीजीपी ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा की शिक्षा मनुष्य के भीतर अच्छे विचारों का निर्माण के साथ-साथ मनुष्य के जीवन का मार्ग भी प्रशस्त करती है। बेहतर समाज के निर्माण में सुशिक्षित नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, इंसानों में सोचने की शक्ति होती है, इसीलिए वह सभी प्राणियों में श्रेष्ठ है लेकिन अशिक्षित नागरिक की सोच पशु के समान होती है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि वैदिक काल में शिक्षा का उद्देश्य एवं आदर्श और महान था लेकिन समय के साथ-साथ शिक्षा के उद्देश्यों में भी परिवर्तन होता रहा। वैदिक काल में जहां शिक्षा आचरण, संगीत, वेद उपनिषद, राजनीति, रण कौशल आदि पर हुआ करती थी मध्यकाल में शिक्षा का उद्देश्य धर्म का प्रचार प्रसार के लिए हो गया वही आधुनिक काल में शिक्षा का उद्देश्य पुनः छात्र-छात्राओं के विकास पर आधारित हो गया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक निशांत रंजन ने कहा कि देश में बिहार शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी भूमि है जहां शिक्षा एक व्यवस्थित प्रक्रिया है जिसके माध्यम से एक बच्चा या वयस्क के ज्ञान अनुभव कौशल और अच्छा दृष्टिकोण प्राप्त करता है। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य मृत्युंजय कुमार ने कहा की अच्छी शिक्षा वह शिक्षा होती है जो छात्रों को न केवल शिक्षा दी जाए बलिक उसे विद्या भी प्रदान किया जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्राएं भाग लिए।इस अवसर पर स्कूल के मैनेजर रणधीर कुमार शिक्षक राकेश कुमार राजीव कुमार, योगेंद्र कुमार, अमित कुमार, एसके पांडे, जितेंद्र कुमार, रंगनाथ कश्यप, रामप्रवेश शर्मा, प्रवीण कुमार, राजेश कुमार, उज्जवल कुमार, अनुराग कुमार, अमरीश कुमार, वाईपी सिंह, शेर अहमद, मंजू सिन्हा आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें