जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार विधान परिषद सदस्य औऱ भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ प्रमोद कु० चंद्रवंशी ने शून्यकाल के माध्यम से सदन में जहानाबाद कोर्ट के निकट आजादी के पूर्व से बने 32 भंवरिया (अंडरपास) के अतिक्रमण का मामला सदन में गंभीरता से उठाया. डॉ चंद्रवंशी ने कहा इनमें मात्र 2 ही अंडरपास से लोगों का आना जाना है, वह भी अस्त व्यस्त हालत में है ।
एवं वह भी हमेशा पानी से भरा रहता है , पानी की निकासी नही होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है. डॉ चंद्रवंशी ने कहा सड़क भी टूटी- फूटी है एवं सड़कों के बीचों- बीच बड़े- बड़े गड्ढे बने हुए हैं जिसके कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. डॉ चंद्रवंशी ने सरकार से मांग किया कि इन अंडरपास को अतिक्रमण मुक्त कराकर सुलभ एवं पक्की सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए।
सदन में गूंजा जहानाबाद 32 भंवरिया के अतिक्रमण मुक्त करने का मामला ,डॉ प्रमोद कु० चंद्रवंशी
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


