37.2 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

सधारण मिट्टी कटाई से रॉयल्टी उगाही पर सरकार द्वारा लगाये गये रोक जनहित में सराहनीय , बबलू मंडल

*रॉयल्टी उगाही रोके जाने पर जदयू नेताओं ने सीएम के प्रति जताया आभार*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने सोमवार को कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में पार्टी के प्रमुख साथियों के बीच सरकार के फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि वर्षों से रैयती भूमि से गैर व्यवसायिक उपयोग हेतु मिट्टी कटाई तथा परिवहन प्रेषण के क्रम में स्थानीय प्रशासन के द्वारा वाहन जप्ती व दण्ड की वसूली की व्यवस्था लागू रहने के कारण आमजन खासे परेशान रहते थे।इस बाबत हमने कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को और विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत कराया था।सीएम साहब मेरे तथा अन्य जगहों से प्राप्त आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए आमजनों के परेशानी दूर करने के मद्देनजर त्वरित अग्रेतर कार्रवाई करते हुए एक बेहतर फैसला दिये हैं।उन्होंने कहा कि अब हमारी सरकार साधारण मिट्टी खनन के गैर वाणिज्यिक उपयोग के लिए रॉयल्टी उगाही पर गत 16 जुलाई 2024 से रोक लगा दी है;जो स्वागत योग्य है।
बतौर जिलाध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि बिहार खनिज (समनुदान, अवैद्य खनन,परिवहन एवं भण्डारण निवारण) नियमावली में निहित प्रावधानों के अनुसार यह स्पष्ट है कि रैयती भूमि से मिट्टी के गैर व्यवसायिक उपयोग हेतु मिट्टी काटने, परिवहन/प्रेषण पर किसी भी प्रकार की रॉयल्टी देय नहीं है।उन्होंने इस फैसले को जनहित में सराहनीय बताते हुए यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और संबंधित विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मौके पर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल,जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष संदीप केडिया,जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो0 शहाव उद्दीन,वशिष्ठ सिंह,जिला महासचिव मो0 फिरदोस आलम, अलौली प्रखण्ड अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह,गोगरी प्रखण्ड अध्यक्ष मायाराम मंडल,मदन सदा,गंगाधर सिंह, विमला देवी,उर्मिला देवी, अदिति कुमारी एवं राजीव कुमार ठाकुर आदि दर्जनों पार्टी के साथी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें