26.2 C
Khagaria
Tuesday, May 5, 2026

सामाजिक सुरक्षा पेंशन में ऐतिहासिक वृद्धि,₹400 से बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह कर दिया

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 11 जुलाई को बढ़ी हुई पेंशन राशि का होगा डीबीटी अंतरण जहानाबाद समेत पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा पेंशन उत्सव, बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को राहत प्रदान करते हुए पेंशन राशि को ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह कर दिया गया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सामाजिक कल्याण और सम्मानजनक जीवन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

इस अवसर पर दिनांक 11 जुलाई 2025 (शुक्रवार) को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पूरे राज्य में पेंशनधारियों के खातों में बढ़ी हुई दर पर पेंशन राशि का डीबीटी माध्यम से अंतरण किया जाएगा। यह दिन पेंशनधारियों के लिए एक विशेष उत्सव जैसा है। पूरे राज्य सहित जहानाबाद जिले में भी इसे “पेंशन उत्सव” के रूप में मनाया जाएगा। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में इस अवसर को लेकर उत्सव जैसा माहौल है।जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित अब्दुल बारी नगर भवन में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री एवं माननीय ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही सभी प्रखंड मुख्यालयों और पंचायत स्तर पर भी पेंशन वितरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित होंगे, जहाँ आमजनों को पंपलेट और सूचना पत्रकों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जहानाबाद स्थित अब्दुल बारी नगर भवन से जिला प्रशासन, जहानाबाद के आधिकारिक फेसबुक पेज पर प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा।
आमजन से अनुरोध है कि वे “जिला प्रशासन जहानाबाद” फेसबुक पेज को फॉलो कर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अवश्य देखें।सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, श्रीमती पूनम कुमारी ने जानकारी दी कि जिले में संचालित छह पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कुल 1लाख 33 हजार 97 पेंशनधारियों को कुल ₹14 करोड़ 65 लाख 15 हजार 900 की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाएगी। बताते चले कि जिले में – 1. बिहार राज्य निशक्तजन पेंशन योजना के 16,748 पेंशनधारियों को कुल ₹1,84,35,200
2. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तजन पेंशन योजना के 260 पेंशनधारियों को कल ₹2,86,500
3. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 34,035 पेंशनधारियों को कुल ₹3,74,38,500
4. लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 16,180 पेंशन धारियों को कुल ₹1,78,04,800
5. मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 60,893 पेंशनधारियों को कुल ₹6,70,72,300
6. इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना के कुल 13,397 पेंशनधारियों को कुल ₹1,54,78,600 की राशि अंतरित की जाएगी । इस मौके पर पेंशनधारियों में खुशी की लहर है। कई लाभुकों ने सरकार के इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि उनके जीवन यापन में वास्तविक सहारा बनेगी। जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों तथा लाभुकों की उपस्थिति में इस कार्यक्रम को जनभागीदारी एवं सेवा का उत्सव बनाकर मनाया जाएगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें