29.3 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

सिपाही पद के लिए लिखित प्रतियोगिता परीक्षा सीतामढ़ी जिले के 09 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी सिपाही पद के लिए लिखित प्रतियोगिता परीक्षा सीतामढ़ी जिले के 09 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई है। कदाचार मुक्त ,स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा आयोजन के मद्देनजर हर स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था मुकम्मल की गई है। इस क्रम में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी के द्वारा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का विजिट किया गया। विजिट के क्रम में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सीतामढ़ी उच्च विद्यालय डुमरा,कमला बालिका उच्च विद्यालय,लक्ष्मी उच्च विद्यालय,ओरिएंटल मध्य विद्यालय, नगर पालिका मध्य विद्यालय इत्यादि परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा का जायजा लिया गया। शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजन से संबंधित निर्देश दिए गए।अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।अभ्यर्थियों की उपस्थिति, सीसीटीवी एवं जैमर की व्यवस्था इत्यादि के भी जानकारी ली गई। मौके पर जिला जन संपर्क अधिकारी कमल सिंह भी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें