23.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

हुलासगंज मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा किया गया अभियंत्रण महाविद्यालय का परिभ्रमण

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार दिवस 2025 के अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय के नेतृत्व में तथा शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी विद्यालयों में उन्नत बिहार एवं विकसित बिहार से संबंधित कार्यक्रम, आयोजित कराए जा रहे हैं। इसके साथ हीं प्राथमिक/ मध्य / उच्च एवं निजी विद्यालयों में प्रभात फेरी, विशेष असेम्बली के माध्यम से बिहार गौरव गान एवं बिहार प्रार्थना गीत बच्चों को सुनाने अथवा गाने की व्यवस्था की गई है । इसी कड़ी में आज हुलासगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय से 36 बच्चों को औद्योगिक परिक्षेत्र यथा अभियंत्रण महाविद्यालय , हुलासगंज में भ्रमण कराया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री स्वाति कुमारी द्वारा विद्यार्थियों को परिभ्रमण हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस शैक्षणिक परिभ्रमण को विद्यालय के शिक्षक स्वीटी सुमन एवं आशुतोष कुमार द्वारा सफल बनाने में सहयोग दिया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें