23.9 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

अररिया में पत्रकार की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण , डॉक्टर चंद्रिका प्रसाद यादव

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी हो।
अररिया में दैनिक जागरण के पत्रकार विमल कुमार यादव की अपराधियों द्वारा की गई हत्या की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस के पॉलिटिकल अफेयर कमिटी के सदस्य डॉक्टर चंद्रिका प्रसाद यादव ने इस घटना में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि अभी कुछ ही दिनों पहले अपराधियों ने पत्रकार विमल कुमार यादव के भाई की हत्या कर दी थी। जिसमें विमल चश्मदीद गवाह थे। ऐसे में उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल पाना भी अत्यंत चिंतनीय है। श्री यादव ने राज्य सरकार से मांग की कि उक्त पत्रकार के परिवार वालों को सरकार सुरक्षा प्रदान करे। साथ ही घटना में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी हो। इधर, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा, अशोक प्रियदर्शी, सरवर सलीम, कांग्रेस दर्पण के कार्यकारी संपादक शिशिर कौण्डिल्य,उपेंद्र कुशवाहा, प्रो खलील अंसारी, कामरान हुसैन, डॉ संजय कुमार, बबलू शर्मा,प्रो चंद्रप्रकाश, हेमंत यादव, ब्रजभूषण शर्मा, राकेश कुमार, जितेंद्र पाठक,सुधांशु कुमार आदि प्रमुख लोगों ने घटना की निंदा करते हुए घटना में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें