24.2 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

प्रि सीटिंग माध्यम से समझौता कराते हुए ,प्राधिकार सचिव सहअपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश पांडे ने की

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

राष्ट्रीय लोक अदालत सफलता को लेकर बीमा कंपनी प्रतिनिधि के साथ प्राधिकार सचिव ने की बैठक।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक 9 सितंबर 2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बीमा कंपनी प्रतिनिधि के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार भवन में प्राधिकार सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश पांडे ने की बैठक
प्राधिकार सचिव ने उपस्थित प्रतिनिधियों से कहा की न्यायालय में लंबित बीमा दावा से संबंधित मामलों को निष्पादन कराने पर बल दिये उन्होंने कहा कि समय रहते उचित समय पर यदि किसी का मामला निष्पादन हो जाता है और उसे वैधानिक लाभ प्राप्त होता है । तभी न्याय सही न्याय होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत एक उचित माध्यम है।जहां समझौता के आधार पर त्वरित न्याय प्रदान की जाती है। इसका सभी को लाभ उठाना चाहिए। त्वरित रूप से ज्यादा मामला निष्पादन करने के लिए निर्धारित तिथि 9 सितंबर 2023 के पूर्व बहुत से मामलों को प्री स्टिंग के माध्यम से निष्पादन कराना है। आज भी सुश्री कुमारी डिंपी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के न्यायालय में लंबित वाद 1715/2020 को आपसी समझौता के आधार पर पूजा कुमारी पारा विधिक स्वयंसेवक के सार्थक पहल से मामला को निष्पादित कराया गया। सभी पारा विधिक स्वयंसेवकगण पक्षकारों तक पहुंचे इसके लिए उन्हें संबंधित न्यायालय से लंबित मामलों का नोटिस दिया गया है। ताकि पक्षकार गण को समझा बूझकर न्यायालय में लाकर समय से पूर्व ही मामले का निष्पादन कराया जा सके।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें