41.7 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

आई फ्लू को लेकर डॉक्टर अभय कुमार ने की अपील

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी नगर पंचायत के पटेल चौक पर अस्थित अराध्या आई विजन सेंटर/आंख अस्पताल के डॉक्टर अभय कुमार ने बताया जिला में आई फ्लू के मामले बढ़ रहे आंखों से जुड़ी संक्रमण लोगों में तेजी से फैल रहा है। मुख्य रूप से स्कूली बच्चों मैं आई फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे खगड़िया जिला के मानसी के चर्चित डॉ अभय कुमार ने आज से खास मुलाकात में कहा कि यह अधिक संकरण माने जाने वाली बीमारी कंजक्टिवाइटिस नाम जाना जाता है। आम जनता से अपील सावधान एवं सतर्क रहें। आंखों की बीमारी से निजात मिले। इसके लिए कुछ सावधानियां बरतने के लिए कहा आई फ्लू से बचाव का एकमात्र विकल्प स्वच्छ पानी से बार-बार आपने हाथों को धोए और अपनी आंखों को रगड़े नहीं । चश्मे का प्रयोग करने तथा संक्रमित लोगों से दूर रहने की सलाह दी। । डॉक्टर अभय कुमार ने कहा कि संक्रमित व्यक्ति को डॉक्टरों से सलाह लेनी चाहिए। जिसे रोका जा सके। आई फ्लू के लक्षण में आंखें लाल हो जाती और आंखों में तेज जलन एवं चुभन होने लगता है। आंखों में नोचनी होने लगती सूजन हो जाता है। आदि ऐसे ही कुछ लक्षण है। आईफ्लू खतरनाक बीमारी नहीं आंखों में होने के कारण कष्टदायक होती । ज्यादा घबराने की कोई बात नहीं । मौसम बदलने के दौरान धूल भरे मौसम में तथा नरम एवं गरम मौसम में वायरस तेजी से फैलता है । संक्रमण को शुरुआत एक आंखों से होती लेकिन जल्द ही दूसरी आंखों में भी चपेट में आती है। इसलिए सावधान रहें एवं सतर्क रहें। आराध्या आई विजन सेंटर मानसी बाजार पटेल चौक के डॉक्टर अभय कुमार मोबाइल नंबर जारी किया। 9155027904 इस पर आई फ्लू संक्रमण ग्रसित लोग कठिनाइयों को लेकर संपर्क कर सकते हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें