31 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

आगामी लोकसभा निर्वाचन, 2024 के मद्देनजर लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करें, डी.ओ.सी. स्काउट

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद में हरिशंकर कुमार, (जिला संगठन आयुक्त) ने स्वतंत्र दल नायक- कंपनी कमांडर, टोली नायक एवं नामित सहायक जिला संगठन आयुक्त स्काउट/ गाइड के साथ लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाने हेतु बैठक किया, जिसको संबोधित करते हुए इन्होंने बताया कि आप सभी स्काउट- गाइड से पंजीकृत विद्यालयों के पोषक क्षेत्र में वहां के स्काउट- गाइड, प्रधानाध्यापक, स्काउट मास्टर- गाइड कैप्टन के सहयोग से वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाएं, ताकि लोग लोकतंत्र के महापर्व में मताधिकार का प्रयोग कर मजबूत सरकार बनाएं, इसके लिए नामित सहायक जिला संगठन आयुक्त स्काउट शुभम कुमार, गाइड वैष्णवी केसरी, दल नायक आर्यन रजक, कंपनी कमांडर खुशी कुमारी को जिम्मेदारी दी गई है, जो प्रत्येक रविवार को अपने दल और कंपनी के साथ लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे, बैठक में मुस्कान कुमारी, अनिशा कुमारी, नीतीश कुमार, अभिषेक कुमार के साथ दर्जनों की संख्या में स्काउट- गाइड के कैडेट बैठक में भाग लिए गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें