जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के तत्वावधान में 19 वीं बनारसी प्रसाद मेमोरियल एकदिवसीय अंतरजिला ओपन रेपिड निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता खगड़िया शहर के एन ए सी रोड़ स्थित आमंत्रण विवाह भवन में दिनांक 20/12/2023 दिन बुद्धवार को सुवह 11 बजे दिन से प्रारंभ हुआ। अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार विक्की व उपाध्यक्ष विवेक भगत ने कहा कि इस प्रतियोगिता में खगड़िया सहित चार जिला के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसका नाम क्रमशः इस प्रकार है। मधेपुरा, सहरसा और बेगुसराय। प्रतियोगिता का विधिवत् उद्घाटन कवयित्री साधना भगत व खगड़िया भारतीय जनता पार्टी महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सत्यम साह ने शतरंज की मोहरे की चाल चलकर किया। तीन राउंड के खेल समाप्ति उपरांत शुभम कुमार और विनित विनायक ने अपने अपने तीनों मैच जीतकर आगे चल रहे हैं। वही दुसरी ओर रेटेड खिलाड़ी माधव कुमार यशवन्त व हर्षवर्धन राज ढ़ाई ढ़ाई अंक बनाकर संयुक्त रुप से दुसरे स्थान पर चल रहें हैं। अन्डर 14 के खिलाड़ी माधव कुमार यशवन्त ने सिनियर जिला शतरंज चैम्पियन हर्षवर्धन राज को तीसरे चक्र में ड्रा करने पर मजबूर किया। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से मधेपुरा के खिलाड़ी रितेश कुमार, बेगुसराय की खिलाड़ी वैष्णवी वत्स और खगड़िया की खिलाड़ी तन्नु कुमारी और राहुल कुमार दो दो अंक बनाकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रहें हैं। बांकी खिलाड़ी पिछे चल रहें हैं। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने कहा कि अभी दो राउंड का खेल बांकी है जो आज देर शाम तक समाप्त हो जायेगा। मौके पर मौजूद अकादमी के कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्धार, संयुक्त सचिव कामरेड संजय कुमार, अभिभावक आलोक कुमार मीश्रा, श्रीमती मनिषा मीश्रा, खिलाड़ी अनुष्का कुमारी, आयुषि प्रिया, बिष्णु वैभव, बलवीर सिंह, चंचल कुमारी, शीवम कुमार, स्वराज कुमार, प्रतियोगिता के संचालन में केशव कुमार यशवन्त ने सहयोग किया।


