27.9 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति द्वारा हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद मतदाता जागरूकता साइकिल रैली जिला पदाधिकारी आवास से प्रारंभ होकर काको मोड, अरवल मोड़, अस्पताल मोड, बतीहभवरिया, अंबेडकर चौक होते हुए गांधी मैदान में जाकर समाप्त हुआ। मतदाता जागरूकता साइकिल रैली जहानाबाद जिले उच्च विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र/छात्राएं के साथ साथ स्काउट एण्ड गाईड के कार्यकर्त्ता शामिल हुए। मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन विभिन्न मतदाता जागरूकता रैली के साथ किया गया।
मतदाता जागरूकता साइकिल रैली के उपरांत स्थानीय गांधी मैदान में उप विकास आयुक्त द्वारा मतदाताओं एवं छात्र-छात्राओं तथा स्काउट एंड गाइड के कार्यकर्ताओं को मतदाता शपथ दिलाया गया तथा मतदान में स्वयं शामिल होने के साथ-साथ अपने आसपास के मतदाताओं को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करने का अपील किया। उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति के साथ-साथ अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह वरीय नोडल पदाधिकारी, जिला स्वीप कोषांग श्री राजीव कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच श्री विनय कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम श्री तेज नारायण राय, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजीव रंजन सिन्हा, निदेशक, डीआरडीए रोहित कुमार मिश्रा , प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सह सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती पूनम कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती सरस्वती कुमारी, नोडल पदाधिकारी जिला स्वीप कोषांग सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती विजेता रंजन, सहायक नोडल पदाधिकारी जिला स्वीप कोषांग सह डी. पी. ओ. श्रीमती सुष्मिता भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें