जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम साथ आरक्षी सुमन कुमार द्वारा खगड़िया स्टेशन गस्त व् चेकिंग के क्रम में एक नाबालिक बच्चा खगड़िया स्टेशन प्लेटफार्म पर अकेले संदिग्ध अवस्था में रोते हुए पाया गाया। बच्चे से पूछने पर अपना नाम व् पता- छोटू कुमार , उम्र- 05 वर्ष, बाकी कुछ भी नहीं बता पा रहा है ।तत्पश्चात उक्त बच्चा को रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया । तथा इसके बारे में 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन खगड़िया को सूचित किया गया । उक्त बच्चा के उज्जवल भविष्य हेतु देख-रेख के लिए जैविक माता-पिता के मिलने तक बाल देख-रेख एवं संरक्षण गृह में रखने हेतु चाइल्ड हेल्प लाईन खगड़िया को सुपुर्द कर दिया गया है ।
एक नाबालिक बच्चा स्टेशन पर अकेले संदिग्ध अवस्था में रोते हुए पाया उसे चाइल्ड हेल्प लाईन भेजा
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


