36.4 C
Khagaria
Tuesday, May 5, 2026

एथलेटिक्स की बालिकाओं की टीम को ,राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ,उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ने शुभकामनाओं के साथ किया रवाना

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

खेल विभाग, बिहार, पटना एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार एवं पटना जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय (अंतर जिला) एथलेटिक्स बालिका अंडर-14/17/19 विद्यालय खेल प्रतियोगिता, 2024-25 का आयोजन दिनांक 18.09.2024 से 21.09.2024 तक पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना में आयोजित की जा रही है, जिसमें जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 में चयनित खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आज दिनांक 17.09.2024 को जिला प्रशासन, जहानाबाद के तत्वावधान में प्रभारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, श्रीमती पूनम कुमारी द्वारा एथलेटिक्स बालिका अंडर-14/17/19 की टीम को पटना के लिए रवाना किया गया। उनके द्वारा सभी खिलाड़ियों को जीतने के लिए प्रेरित किया गया एवं अपने गाँव, जिला एवं राज्य का नाम रौशन करने के लिए हौसला देते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर अमर कुमार (शा0शिक्षक), राकेश रौशन(शा0शिक्षक), अरूण कुमार(शा0शिक्षक), देवनारायण शर्मा(शा0शिक्षक), उज्ज्वल कुमार(शा0शिक्षक), रश्मि सौम्या(शा0शिक्षिका), कार्यालय कर्मी एवं अन्य समन्वयक माजूद थें। एथलेटिक्स बालिका अंडर-14 में टीम प्रभारी के रूप में श्री संजय कुमार, शारीरिक शिक्षक, एस.आर.के. +2 विद्यालय, पंडुई हैं, एथलेटिक्स बालिका अंडर-17 में टीम प्रभारी के रूप में श्री अजीत कुमार, एन.आई.ए.एस. कोच-सह-एथलेटिक्स संघ के सचिव, जहानाबाद हैं एवं एथलेटिक्स बालिका अंडर-19 में टीम प्रभारी के रूप में श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता, शा0शिक्षिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुर, घोषी हैं, जो टीमों को ले जाने एवं लाने हेतु प्राधिकृत किये गये हैं।
एथलेटिक्स बालिका अंडर-14 टीम में खिलाड़ियों का नाम इस प्रकार हैः- सुरभी कुमारी, साधना कुमारी, शिवानी कुमारी, सपना कुमारी, हेतवी कुमारी, स्नेहा कुमारी, अंजली कुमारी, तन्नु कुुमारी, चिंकी कुमारी, रागनी कुमारी। एथलेटिक्स बालिका अंडर-17 टीम में खिलाड़ियों का नाम इस प्रकार हैेः-नेहा कुमारी, खुशी कुमारी, निशी कुमारी, संतोषी कुमारी, अनन्या सागर, मंतशा प्रवीण, सोनी कुमारी(पिता-रितेश कुमार), सोनी कुमारी (पिता-विजय प्रसाद), ईशा कुमारी, मंजु कुमारी। एथलेटिक्स बालिका अंडर-19 टीम में खिलाड़ियों का नाम इस प्रकार हैः-अंशु कुमारी, शीतल कुमारी, लवली कुमारी, अंजली कुमारी, कुमारी इंदु, सालो कुमारी, गीतांजली कुमारी, अन्नु कुमारी, कामनी कुमारी, सानिया कुमारी, निशा कुमारी हैं।
जैसा कि आप सबको पूर्व से ही ज्ञात है कि जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में कल 15 खेल विधाओं में विजेता खिलाड़ी या टीम को राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसी के क्रम में एथलेटिक्स की बालिकाओं की टीम आज समाहरणालय जहानाबाद से रवाना की गई है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें