34.1 C
Khagaria
Tuesday, May 5, 2026

मानसी के शुभम ने उदयपुर में लहराया परचम

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी के शुभम ने उदयपुर में लहराया परचम, मथुरापुर खगड़िया निवासी शिक्षक मनोज कुमार राय के पुत्र शुभम कुमार ने राजस्थान राज्य के उदयपुर में पहला उदयपुर इंटरनेशनल ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता विलो 1800 रेटिंग केटेगरी में पहला स्थान प्राप्त करने में सफलता पाई है। आयोजक ने शुभम कुमार को एक शानदार ट्रॉफी और चालीस हजार रुपया पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उक्त जानकारी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने दिया है। यशवन्त ने आगे बताया कि 12 सेपटेम्बर से 16 सेपटेम्बर तक उदयपुर जिला शतरंज संघ के द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 240 खिलाड़ी खेल रहे थें। इस प्रतियोगिता में कुछ विदेशी खिलाड़ी भी खेल रहे थें। नौ राउंड के इस कड़े मुकाबले में शुभम ने अपने केटेगरी ग्रुप में सभी खिलाड़ी को पछारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। एक सप्ताह पहले भी शुभम ने तेलंगाना में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए चालीस हजार रुपये का पुरस्कार पाया था। इसी तेलंगाना में पिछले वर्ष 2023 में भी प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए एक लाख रुपये का पुरस्कार ग्रहण किया था। शुभम के इस प्रकार के प्रदर्शन से खेल प्रेमी गदगद है। बधाई देने बाले में खिलाड़ी अमरनाथ गुप्ता, हर्षवर्धन राज, केशव कुमार यशवन्त, माधव कुमार यशवन्त, तन्नु, नेहा, अनुष्का, आयुषि सहित सभी खेल प्रेमी हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें