26.1 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

कबीर दिव्य ज्योति धर्म सेवा संस्थान के प्रांगण में गुरु पुर्णिमा के शुभ अवसर पर संस्थान के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक डा० राजकुमार आजाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया

जगदूत न्यूज बेगुसराय से मोहम्मद नबी आलम कि रिपोर्ट बेगूसराय जिलान्तर्गत बरौनी प्रखंड के सिमरिया धाम स्थित कबीर दिव्य ज्योति धर्म सेवा संस्थान के प्रांगण में गुरु पुर्णिमा के शुभ अवसर पर संस्थान के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक डा० राजकुमार आजाद ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया तथा संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को शैक्षणिक गुरु के साथ साथ अध्यात्मिक गुरु अवश्य बनाना चाहिए। मुख्य अतिथि संस्थान के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य महंथ धर्म दास साहब ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को ऐसा गुरु बनाना चाहिए, जिसके कथनी और करनी में समानता हो। मुख्य वक्ता नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंथ हनुमान दास ने संबोधित करते हुए कहा कि सद्गुरु कबीर साहब सम्पूर्ण ब्रह्मांड में अकेले गुरु हुए जिनके कथनी और करणी मे समानता है। विशिष्ट अतिथिगण सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग के महंथ रामचंद्र दास, महंथ महेन्द्र दास, महंथ हरेराम दास, महंथ पंकज दास, महंथ सीताराम दास, दरभंगा के महंथ फेकन दास,दलसिंहसराय के डा० कैलाश महतो, बहोर मास्टर साहब आदि संतो महंथों ने प्रवचन एवं भजन से सद्गुरु कबीर साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। संस्थान के पदाधिचारियों ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा चादर ओढ़ाकर पर सम्मानित किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें