24.6 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

करूआमोड़ चौक पर एनएसयूआई ने सीएम का किया पुतला दहन

जेएनए/अमरजीत सिंह
चौथम, खगड़िया।विभिन्न मांगों के समर्थन में मंगलवार को एनएसयूआई ने करूआमोड़ चौक पर सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इससे पहले जिलाध्यक्ष नितिन पटेल के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार और बीजेपी के विरोध में जमकर नारेबाजी किया। मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नितिन पटेल ने कहा कि राष्ट्रगान के अपमान के विरोध में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने इस घटना को देश की स्मिता और संविधान की मर्यादा का उल्लंघन करार देते हुए मुख्यमंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष नितिन पटेल ने कहा कि राष्ट्रगान हमारे सम्मान, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इसका अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नीतीश सरकार की नीतियाँ पहले ही जनविरोधी रही है। और अब राष्ट्रगान का अपमान कर उन्होंने बिहार की स्मिता को ठेस पहुँचाई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है। रोजाना हत्याएं, लुट हो रही है। कोई कुछ कहने और सुनने वाला नहीं है।
इस दौरान विवेक गुप्ता, गौतम गुप्ता, अमृत रंजन कुमार, अंकित कुमार, सौरव पटेल, प्रभात प्रेमी, जितेंद्र कुमार, रुपेश कुमार, नंदू कुमार, छोटू कुमार गुड्डू कुमार, रितिक कुमार, इंदल दास, सुमित कुमार और अमित कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें