24.2 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

नदी संरक्षण और वृक्षारोपण दोनों ही पर्यावरण संरक्षण के लिए हैं महत्वपूर्ण: जिला पदाधिकारी

जगदूत न्यूज अनील कुमार गुप्ता  व्यूरो प्रमुख  जहानावा अलंकृता पांडेय के नेतृत्व में जिले में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण करते हुए सभी को संदेश दिया गया कि नदी संरक्षण और वृक्षारोपण दोनों ही पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। इसलिए इन दोनों का महत्व समझते हुए, हमें नदी संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए काम करना चाहिए और नदियों को स्वच्छ रखने के लिए प्रयास करना चाहिए।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त ,श्री धनंजय कुमार, अपर समाहर्ता, श्री ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री विनय कुमार सिंह,निदेशक (nep) श्री सुदर्शन कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा श्री राजेश कुमार, जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे श्री अमित कुमार द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे द्वारा बताया गया कि नदियां जल संचयन का एक महत्वपूर्ण स्रोत है तथा यह जलवायु को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और तापमान को नियंत्रित करती है नदिया जैव विविधता के लिए महत्वपूर्ण है विभिन्न प्रकार की जलीय जीवन को समर्थन प्रदान करते हैं और यह आर्थिक रूप से भी महत्वपूर्ण है।स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विद्यालयों में भी चित्रकारी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। आज गांधी स्मारक इंटर विद्यालय में स्वच्छता संबंधी चित्रकारी एवं रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसका आयोजन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें