24.6 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

कर्पूरी रथ के साथ प्रदेश अध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद चंद्रवंशी का खगड़िया में हुआ भव्य स्वागत

*कर्पूरी जन संवाद कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से संपन्न*

*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अतिपिछड़ा समाज हुआ हर क्षेत्र में मजबूत चंदेश्वरी प्रसाद चन्द्रवंशी*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया/महेंशखूंट कल्याणी विवाह भवन में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में कर्पूरी जन संवाद कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पटेल ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पटना से आए कर्पूरी रथ का भव्य स्वागत किया गया। रथ के साथ पहुंचे जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं जहानाबाद के पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी का जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र सुनील कुमार, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रवीण चौरसिया और जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल सहित कई कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अतिपिछड़ा समाज के विकास पर बल, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अतिपिछड़ा समाज के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर के विचारों को अपनाते हुए पंचायत और नगर निकाय चुनावों में आरक्षण देकर समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाया। चंद्रवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अतिपिछड़ा समाज के सच्चे मसीहा हैं और उनके नेतृत्व में बिहार ने अभूतपूर्व विकास किया है। जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने भी मुख्यमंत्री के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्यधारा में लाने का कार्य किया है। विचार-विमर्श और वक्ताओं के संबोधन , बैठक में परवत्ता विधानसभा प्रभारी पप्पू सिंह निषाद, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन कश्यप, सुनील कुमार, जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल, उमेश सिंह पटेल, नंदलाल मंडल, जिला महासचिव अनुज कुमार शर्मा, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, महंत पुलकित गोस्वामी, राजीव भाई पटेल, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल, परवत्ता प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी,प्रहलाद पटेल, राजेश कुमार चंद्रवंशी, मुकेश चन्द्रवंशी और बाबी गांधी ने जमकर सीएम नीतीश कुमार के कार्यों की चर्चा करते हुए उनके हाथों को मजबूती के लिए कार्यकर्त्ताओं से अपील किए। प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति*
कार्यक्रम में नगर परिषद कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात शर्मा, नीलकमल पटेल, दीपक यादव, आदित्य पटेल, मीडिया प्रभारी रीतेश कुमार, विनय सम्राट, मनोज चौरसिया, रामप्रवेश पटेल, प्रमोद चौरसिया, राजेश सिंह, घनश्याम महतो, सिकंदर चौधरी, मनीष कुमार, रूपम शर्मा, संतोष सिंह, राजीव कुमार ठाकुर, नरेश कुमार, शिशुपाल कुमार, सुशील चौरसिया, सुनील तांती और मन्टून मिश्रा सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन अतिपिछड़ा समाज को सशक्त बनाने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें