जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय, ऊंटा, जहानाबाद का औचक निरीक्षण किया गया।
परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर द.प्र.सं. की धारा 144 लगाया गया है, परीक्षा स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न किया जा रहा है। आज दिनांक 07 अगस्त, 2024 को परीक्षा के प्रथम दिन सिपाही भर्ती परीक्षा में 7024 अभ्यर्थियों में से 5408 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिसमें 1616 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। किसी भी अभ्यर्थी को निष्कासित नही किया गया है। सिपाही भर्ती परीक्षा एक पाली में दिनांक 11 अगस्त, 2024, 18 अगस्त 2024, 21 अगस्त 2024, 25 अगस्त 2024 एवं 28 अगस्त 2024 को एक-एक पाली में पूर्वाह्न 12:00 बजे मध्याह्न से अपराह्न 02:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। जहानाबाद जिले में 13 परीक्षा केन्द्र यथा- राज संपोषित बालिका इंटर स्कूल, जहानाबाद, रामकृष्ण परमहंस विद्यालय साइन मंदिर के निकट, जहानाबाद, मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूलर, दक्षिणी, जहानाबाद, शांतिकुंज पब्लिक स्कूल, गिरजा नगर घोड़ी रोड जहानाबाद, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, जहानाबाद, ए.एन.आर. पब्लिक स्कूल काको रोड, हाजीपुर, जहानाबाद, गौतम बुद्ध इंटर स्कूल जहानाबाद, गांधी स्मारक इंटर स्कूल, जहानाबाद, मुरलीधर इंटर स्कूल, जहानाबाद, रामकृष्ण परमहंस पब्लिक स्कूल शिक्षक कॉलोनी राजा बाजार, जहानाबाद, प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल, एरोड्राॅम, जहानाबाद, आदर्श मध्य विद्यालय, ऊंटा, जहानाबाद तथा मध्य विद्यालय, मुठेर लोदीपुर, जहानाबाद में परीक्षा लिया जा रहा है।
शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है एवं जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे एवं पुलिस अधीक्षक ,श्री अरविंद प्रताप सिंह के द्वारा स्वयं भी केंद्रों की जांच की गई।


