जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया डॉ बाबा साहब पर फूल अर्पण करते हुए छात्र राजद अध्यक्ष निखिल कुमार ने कहा कि हम युवा छात्र पीढ़ी को डॉ बाबा साहेब के योगदान को जानना जरूरी है। हमें जानना होगा कि अंग्रेजों के बाद जाति भेदभाव और असमानता की आजादी हमें कहां से मिली। बाबा साहब अपने पढ़ाई को निरंतर जारी रखते हुए समाज में बदलाव लाने के लिए परिश्रम करते रहे। जिसका परिणाम आज हम सबको मिल रहा है। तो वही छात्रसंघ पूर्व कोषाध्यक्ष राजा कुमार ने बाबा साहब जयंती पर याद करते हुए कहा की बाबा साहब हमें वह ताकत देकर गए हैं जिसका लाभ आज हर वर्ग उठा रहा है। संविधान हमें एकता सिखाती है तो वही हमें समानता की भी ज्ञान देती।पूर्वोत्तर स्नाकोत्तर छात्र मिथिलेश कुमार ने कहा की बाबा साहेब ने कलम की ताकत से मनुष्यो में विचार भाव बदल दिए तो आज हम जैसे छात्र युवा पीढ़ी को हमारे महापुरुषों के योगदान के बारे में जानना अत्यंत जरूरी है।वही मौके पर अनुराग कुमार, शशि कुमार, प्रियांशु,सुजीत, आदि उपस्थित थे।
नई खबरें


