जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया उप निरीक्षक सी एस पासवान साथ आरक्षी रमेश तिवारी खगड़िया स्टेशन पर गस्त व चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान पीएफ नंबर 1 पर समय करीब 3:15 बजे एक काले रंग का पिट्ठू बैग लावारिस हालत में मेन गेट के सामने सीट पर पड़ा दिखाई दिया, जिसके बारे में यात्रियों से पूछताछ किया गया तो कोई उस बैग पर दावा नहीं किया । उस बैग को मौके पर खोल कर चेक किया गया तो उस बैग में मैट्रिक का मूल प्रमाण पत्र, मार्कशीट ,एडमिट कार्ड गृह रक्षा वाहिनी का नियुक्ति पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड ,वोटर आईडी, एटीएम, दो सेट वर्दी और कुछ पुराने इस्तेमाल कपड़ा था। दस्तावेज से पहचान हुआ कि यह बैग पंकज कुमार, पिता- मोहन प्रसाद सिंह ,ग्राम – गांधी ग्राम, थाना -बरारी , जिला कटिहार है । तब बरामद बैग को सुरक्षित रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट खगड़िया पर लाकर रखा गया तथा उक्त व्यक्ति को सूचित किया गया था । आज दिनांक 20/7/24 को समय करीब 5:00 बजे उक्त व्यक्ति पोस्ट पर आकर बताया कि मैं गृह रक्षा वाहिनी मुजफ्फरपुर में ट्रेनिंग कर रहा हूं । दिनांक 15/07/24 को 140 लोग मुजफ्फरपुर से कटिहार मोहर्रम ड्यूटी के लिए जा रहे थे जिस गाड़ी से जा रहे थे उसका नंबर 15904 था जो रात में समय करीब 11:00 बजे मुजफ्फरपुर स्टेशन पर आई थी और हम सभी लोग उस गाड़ी से कटिहार जा रहे थे उस गाड़ी में बहुत ज्यादा भीड़ था और हम गाड़ी में सो गए थे और मेरा नींद जब कटिहार में खुला तो मेरा बैग काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिला । बैग गुम होने कि शिकायत रेल थाना कटिहार में जाकर दिनांक 16/07/24 को गुम होने के बाबत सन्हा दर्ज करा दिया था। उक्त व्यक्ति का उचित पहचान एवं पता सत्यापन कर सही सलामत उसका सामान सुपूर्द किया गया साथ ही निर्देश दिया गया है कि वह जीआरपी कटिहार में जाकर उसका सामान सुरक्षित मिल जाने सुचना दे । उक्त व्यक्ति का सभी मूल्यांकन दस्तावेज सही सलामत मिलने पर आर पी एफ खगड़िया का आभार प्रकट किया है।
खगड़िया आरपीएफ ने एक काले रंग का पिट्ठू बैग लावारिस हालत में मिला सही पहचान कर यात्री को दिया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


