*आपरेशन “नन्हे फ़रिश्ते *
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम साथ, आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा खगड़िया स्टेशन गस्त व् चेकिंग के क्रम में एक नाबालिक बच्चा को खगड़िया स्टेशन प्लेटफार्म पर संदिग्ध अवस्था में अकेले इधर-उधर घूमते हुए रेस्क्यू किया गया । बच्चे से पूछने पर अपना नाम व् पता- मंजीत कुमार, उम्र- 14 वर्ष, पिता- बलराम तांती, माता- संजू देवी, घर- शांति नगर कौवा टोली, वार्ड नंबर –19, थाना- मुफसिल, जिला- बेगुसराय बताया। आगे पूछ –ताछ में बताया कि घर पर मेरे तथा मेरी छोटी बहन के बीच झगडा हुआ जिसमें पिता जी ने मुझे मारा , इसलिए गुस्से में आकर मै घर से भाग कर खगड़िया किसी ट्रेन से आगया हूँ । तत्पश्चात उक्त बचा को रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया तथा 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन को सूचित किया गया । उक्त बरामद नाबालिक बच्चा को उसके परिज़न के मिलने तक बाल देख –रेख, एवं संरक्षण गृह में रखने हेतु ,आवशयक करवाई के लिए चाईल्ड हेल्प लाईन खगड़िया को सुपुर्द कर दिया गया है ।
खगड़िया आरपीएफ ने एक नाबालिक बच्चा को संदिग्ध अवस्था में देख, उसे चाईल्ड हेल्प लाईन भेजा
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


