26.1 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने एक बच्चे रेस्क्यू कर उसे चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम एवं आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा गस्त व् चेकिंग के दौरान एक नाबालिक बच्चा को खगड़िया स्टेशन प्लेटफार्म संख्या-02&03 पर अकेले संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर घूमते हुए पाया गया, जिसे रेस्कियु किया गया ।उक्त नाबालिक बच्चे से पूछ ताछ करने पर उसने अपना नाम व् पता- विक्रम कुमार, माता- पिंकी देवी, उम्र-11 वर्ष, पिता- स्व० भोला साह, घर- बारा महावीर चौक, थाना-रोसरा, जिला- बेगुसराय बताया | आगे पूछने पर उक्त नाबालिक लड़का ने बताया कि मेरी ममी – पिंकी देवी ट्रेन से लाकर खगड़िया मौसी भी जाने के लिय छोड़ दिया, लेकिन मै मौसी का घर देखा नहीं हूँ इसलिए स्टेशन पर भटक गया था । तत्पश्चात सुरक्षा के दृष्टिकोण से उक्त बच्चे को रेसुब पोस्ट खगड़िया पर सुरक्षित रखा गया तथा 1098 पर आप चाईल्ड हेल्प लाईन को सूचित किया गया। चाईल्ड हेल्प लाईन खगड़िया के सदस्य पोस्ट आये, जिन्हें बरामद उक्त नाबालिक बच्चे को बाल देख रेख एवं संरक्षण गृह में रखने हेतु आवश्यक कारवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें