*सात सदस्यीय बूथ कमिटी गठन में लायें तेजी:अमर सिंह*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया अलौली रामपुर अलौली में सात सदस्यीय बूथ कमिटी गठन को लेकर जदयू के सक्रिय कार्यकर्त्ताओं की समीक्षात्मक बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में जदयू के प्रदेश महासचिव सह जिला संगठन प्रभारी अमर कुमार सिंह तथा जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल का अंग वस्त्र व माला से स्वागत किया गया ।कार्यकर्त्ताओं से सात सदस्यीय बूथ कमिटी के गठन कार्य का फीडबैक लेते हुए प्रभारी अमर कुमार सिंह ने कार्यकर्त्ताओं से इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि विरोधियों को सिकस्त देने के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरे बिहार में सशक्त और प्रभावशाली सात सदस्यीय बूथ कमिटी तैयार किया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने बताया कि अलौली विधानसभा के 24 बूथों का सात सदस्यीय बूथ कमिटी गठन को लेकर समीक्षा किया गया।आगे शेष बूथों का भी जल्द समीक्षा कर लिया जाएगा।इसके लिए हमारे सभी स्तर पर पार्टी के साथी सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सम्पूर्ण बिहार की चिंता करते हैं।उनके लिए सभी बिहारी परिवार हैं।इन्होंने अपने कुशल नेतृत्व में बिहार का सर्वांगीण विकास कर बिहारियों का देश और दुनियां में इज्जत बढ़ाया।बिहार को विकास के ऊंचे पायदान पर लाये।सीएम नीतीश कुमार के विकास कार्यों के मुद्दे पर आगामी लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी और एनडीए 40 में 40 सीटें जीतेंगे।
इस अवसर पर जदयू के प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य अजय मंडल,शम्भु सिंह, अलौली नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह,रघुनन्दन पासवान,सातो पासवान,बेचने सदा,मंटू सदा,नन्दलाल चौधरी,पशुपति चौपाल,वालेश्वर तांती,मिथलेश कुमार, रविश,विजय एवं जवाहर यादव आदि सैकडों की संख्या में जदयू के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।


