26.1 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने दिवाली एवं छठ पर्व को लेकर चोरी से बचने हेतु खगरिया प्लेटफार्म में यात्रियों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रणवीर कुमार ,आरक्षी सुमन कुमार पासवान,सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह , आरक्षी जयनंद कमल द्वारा दिवाली एवं छठ पर्व के भीड़ को मद्देनजर यात्री सामानो की चोरी से बचने हेतु खगरिया प्लेटफार्म में यात्रियों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया गया । इस दौरान यात्रियों को सतर्क करते हुए बताया गया कि वह चढ़ते उतरते समय ध्यान दें क्योंकि ज्यादातर चढ़ते उतरते समय चोर उचक्के भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर उनके पर्स, मोबाइल, गहने आदि चोरी कर लेते हैं । यात्रियों के यह भी बताया गया कि वह किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती ना करें कोई भी खाने पीने का चीज किसी अनजान व्यक्ति से ना लें और न खाए हो सकता है उसमे नशा या जहर देकर आपको बेहोश करके आपका सारा सामान लूट सकता है । यात्रियों से अनुरोध किया गया कि वह टिकट लेकर यात्रा करें, चलती ट्रेन में ना चढ़े उतरे , रेलवे ट्रैक पार ना करें , प्लेटफार्म बदलने के लिए सीडी का प्रयोग करें आदि के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाया गया । यह जागरूकता अभियान समय 17:00 से 18:00 के बीच में किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें