जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी सुरक्षा नियंत्रण का सोनपुर से सूचना प्राप्त हुआ कि 12524 डाउन कोच नंबर s1 में एक यात्री का पिट्ठू बैग छूट गया है । सूचना पाकर ड्यूटी में कार्यरत आरपीएफ खगड़िया के सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह उक्त गाड़ी के आगमन पर अटेंड कर यात्री का छूटा हुआ पिट्ठू बैग बरामद किया । यात्री के पिट्ठू बैग में एक स्क्रीन टच मोबाइल, एक चार्जर, एक डाटा केबल , आधा किलो किशमिश एक किलो चनाचूर एवं नगद 3600/- रूपए सही सलामत था । कंट्रोल के माध्यम से यात्री को सूचित किया गया । तत्पश्चात यात्री रामप्रवेश महतो, उम्र -26 वर्ष, पिता- राम दुलार महतो, घर- छतिया इसमाइली, वार्ड संख्या 15, थाना+ जिला- समस्तीपुर को समय करीब रात्रि 23:50 बजे आगमन पर उचित पहचान एवं जांच पड़ताल के पश्चात सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया । यात्री ने अपना सामान पाकर काफी खुशी जाहिर किया एवं आरपीएफ खगड़िया को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया ।
खगड़िया आरपीएफ ने यात्री का छूटा हुआ पिट्ठू बैग बरामद किया , सही पहचान कर यात्री को सुपुर्द किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


