जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक निक्की कुमारी, आरक्षी विक्रम कुमार आजाद, आरक्षी सज्जन कुमार एवं अपराध आसूचना शाखा गड़हरा की टीम के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर खगड़िया स्टेशन में आने जाने वाले गाड़ियों में रेल अधिनियम के तहत कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी की गई, जिसमें दो व्यक्तियों को ट्रेन में अनाधिकृत रूप से खाद्य पदार्थ बिक्री करने के जुर्म में, सात व्यक्तियों को ट्रेन के एसएलआर बोगी एवं विकलांग बोगी में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने के जुर्म में, दो व्यक्तियों को खगड़िया स्टेशन में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने के जुर्म में, जबकि एक व्यक्ति को खगरिया प्लेटफार्म पर नयुसेनस फैलाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया । सभी गिरफ्तार 12 अभियुक्तो के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया ।
खगड़िया आरपीएफ ने संयुक्त टीम के साथ अभियान चलाकर, रेल अधिनियम के तहत 12 लोगों की गिरफ्तारी की गई,
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


