जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चिप प्रभु जी खगड़िया छात्रों द्वारा सहायक लोको पायलट भर्ती की संख्या बढ़ाने को मुद्दे को लेकर किए जाने वाले धरना प्रदर्शन के मद्देनजर नजर खगड़िया स्टेशन पर सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ बरौनी महोदय के नेतृत्व में आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ स्टाफ, जीआरपी खगड़िया के अधिकारी एवं स्टाफ राईट गेयर के साथ खगड़िया स्टेशन पर सतर्कता मार्च किया गया। इस दौरान खगड़िया स्टेशन पर आमजनों से अपील किया गया कि वह किसी भी अवैध जमाव का हिस्सा ना बने, रेल संपत्ति आमजनों की संपत्ति है, इसे नुकसान करने के बारे में ना सोचे तथा रेल परिचालन में किसी तरह का बाधा उत्पन्न न करें अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी । मौके पर स्टेशन में सदर डीएसपी महोदय खगड़िया भी दल बल के साथ पहुंचकर सतर्कता मार्च में भाग लिए तथा आम जनों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील किये ।
खगड़िया आरपीएफ ने संयुक्त अधिकारी एवं स्टाफ राईट गेयर के साथ स्टेशन पर सतर्कता मार्च किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


