27.9 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

मानस इंटरनेशनल ग्रुप के सभी शाखाओं में रिजल्ट वितरण व पी टी एम का हुआ आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

*बच्चों के बेहतर रिजल्ट से हर्षित हुआ माहौल*

*3 फरवरी को मानस इंटरनेशनल दक्षिणी में साइंस एग्जीबिशन एवं खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण में सभी से भाग लेने की की अपील*

मानस इंटरनेशनल ग्रुप के सभी शाखाओं में रिजल्ट वितरण व शिक्षक अभिभावक मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस मौके पर काफी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ विद्यालय पहुंचकर बच्चों का रिजल्ट प्राप्त किया एवं शिक्षक शिक्षिकाओं से सामंजस्य स्थापित की हमेशा की तरह इस बार भी मानस इंटरनेशनल विद्यालय के बच्चों ने अपना शानदार प्रदर्शन कर यह दिखाया के हम शानदार थे शानदार हैं और शानदार ही रहेंगे बहुत ही शानदार रिजल्ट हुआ बच्चों एवं अभिभावकों की खुशी देखते बन रही थी मानस इंटरनेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ अरुण कुमार सिन्हा खुद बच्चों के अभिभावकों से रूबरू होकर बच्चों के लिए दिशा निर्देश दे रहे थे अभिभावक भी चेयरमैन द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन करने की बात कही इस अवसर पर चेयरमैन डॉक्टर अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि इस विद्यालय में हर दो-तीन महीने पर इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों की गतिविधि को बेहतर कर अभिभावकों का विद्यालय से सामंजस्य स्थापित किया जाता है ताकि बच्चों के बेहतर शिक्षा में किसी तरह की कोई मुश्किल ना हो डॉ सिन्हा ने अभिभावकों से अपील की की आप अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखें एवं अपने बच्चों को अपना कीमती वक्त जरूर दें जिससे बच्चों को काफी लाभ होगा और आपके बच्चे आपके लिए बेहतर बनेंगे एवं अच्छी शिक्षा ग्रहण कर आपका एवं अपना देश और दुनिया में नाम रोशन करेंगे साथ ही डॉक्टर सिन्हा ने 3 फरवरी को आयोजित मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल दक्षिणी के प्रांगण में साइंस एग्जीबिशन एवं खेलकूद प्रतियोगिता पुरुस्कार वितरण समारोह में भाग लेने की अपील की इस मौके पर मानस इंटरनेशनल ग्रुप के डायरेक्टर निशांत कुमार ने अभिभावकों को आश्वस्त किया की आपके बच्चों की बेहतर शिक्षा की जिम्मेवारी विद्यालय की है बस आप हमेशा विद्यालय शिक्षक शिक्षिकाओं से सामंजस्य स्थापित रखें निश्चित तौर पर आपके बच्चे एक दिन आपका नाम रोशन करेंगे।सर्वविदित है कि मानस इंटरनेशनल के बच्चे सभी क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर रहे हैं आईएएस आईपीएस बीपीएससी इंजीनियरिंग मेडिकल सभी क्षेत्रों में अपना एक खास मुकाम बना रहे हैं वही इस अवसर पर मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल दक्षिणी के प्राचार्य मृत्युंजय कुमार ने सभी बच्चों एवं अभिभावकों को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा की यह आपका भरोसा ही है की मानस इंटरनेशनल में अध्ययन
करने वाले छात्र-छात्राएं सबसे बेहतर बन रहे हैं एवं तरक्की के रास्ते पर अग्रसर है इस अवसर पर मानस इंटरनेशनल ग्रुप के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ-साथ काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें