29.6 C
Khagaria
Wednesday, May 6, 2026

खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 139 वें स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 139 वें स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा का झंडोत्तोलन जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान द्वारा संपन्न हुआ तथा स्थापना दिवस समारोह को जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय में काफी संख्या में गोष्ठी में उपस्थित कांग्रेसजनों संबोधित करते हुए कहा कि आज गर्व के साथ कहना है,कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 139 वें स्थापना दिवस मना रहे हैं।,जिस कांग्रेस पार्टी ने देश को स्वतंत्र कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई तथा देश के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया और देश को विकास की मुख्य धारा में लाने का काम किया। आजादी के बाद कांग्रेस से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु ने आधुनिक भारत का निर्माण कर नए नए टेक्नोलॉजी के माध्यम से उद्योग एवं संचार को विकसित करने का काम किया। आज उसी संस्थान को केन्द्र सरकार बेचने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने एवं नफरत की राजनीतिक केन्द्र की मोदी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता बाद अब हमारे कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब मणिपुर से 14 जनवरी 2024 से न्याय यात्रा का शुभारंभ करेंगे। उक्त मौके पर कांग्रेस के नवमनोनित पदाधिकारियों को कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान ने बुके एवं सॉल देकर एवं कांग्रेसजनों ने माला पहना कर सम्मानित किया, जिसमें कांग्रेस एस सी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉo अविनाश कुमार अविनाश,बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सह संयोजक रुद्रमा आर्या, खगड़िया जिला महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बबिता देवी एवं खगड़िया जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष पप्पु कुमार पासवान हैं। साथ ही कांग्रेस के पुराने वरिष्ठ नेता वरीय अधिवक्ता नागेश्वर प्रसाद सिंह, वरिष्ठ नेता एवं वरीय जिला उपाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिन्हा को सॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बुद्धदेव प्रसाद यादव, प्रोo आनन्द कुमार,प्रीति वर्मा, डॉ० रेणु कुमारी,सूर्यनारायण वर्मा, प्रदेश डेलीगेट राजकिरण ठाकुर, उदय यादव,जिला प्रवक्ता अरुण कुमार अधिवक्ता, जिला महासचिव मनोज मिश्रा, रामचंद्र यादव,अर्जुन स्वर्णकार, ज्योति कुमारी,कैलाश शर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सन्नी कुमार, अलौली युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कुमार सत्य विजय,गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र चौरसिया, मानसी प्रखंड अध्यक्ष प्रतिभा कुमारी, अलौली प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार पंकज, कांग्रेस नेता शैलेश यादव अधिवक्ता, सुनील कुमार सिंह, राजीव कुमार रंजन, विनोद राम, सुनील झा, हरिबंश राय, प्रमोद राय, संतोष चंद्रवंशी,मिथुन पासवान, जिला कार्यालय मंत्री अवनी कुमार, सुरेश लहेरी, चंदन कुमार यादव, वीर प्रकाश यादव अधिवक्ता आदि उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें