26.1 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

खगड़िया में शतरंज का इतिहास बहुत पुराना रहा है, यशवंत

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी, खगड़िया 20 जुलाई अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर विशेष , शतरंज पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव सह नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत ने बताया कि खगड़िया में शतरंज का इतिहास बहुत पुराना रहा है। पहले लोग समय काटने के लिए शतरंज खेला करते थे। अब समय के साथ साथ शतरंज में केरियर है तथा शतरंज ने जीवन जीने का रास्ता दिखाया है। टेलेंट के आधार पर आपको नौकरी मिल सकती है। ऐसे तो शतरंज का जन्मदाता एक मात्र भारत ही है, लेकिन 20 जुलाई 1924 को फ्रांस के पेरिस शहर में विश्व शतरंज महासंघ की स्थापना हुई थी। 1966 में यूनेस्को द्वारा महासंघ से विश्व शतरंज दिवस मनाने के लिए अनुरोध किया गया। 20 जुलाई 1966 को पहला विश्व शतरंज दिवस मनाया गया। तब से यह मनाया जाता रहा है। खगड़िया में शतरंज प्रगति पर है। यहां के खिलाड़ियों ने हाल के वर्षों में जलवें बिखेरें हैं। तेलंगाना 1550/1700 रेटिंग ऑल इंडिया चैम्पियन शुभम कुमार, एक लाख का पुरस्कार, मेघालय में मेघालय के मुख्य मंत्री व खेल मंत्री से सम्मान प्राप्त प्रशांत कुमार सिंह 75000/- का चेक मीला, U11 बिहार के उपविजेता रूद्र वीर सिंह ने नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया। SGFIU17 बिहार के उपविजेता माधव कुमार यशवंत ने नेशनल खेलने की पात्रता प्राप्त किया। माधव के बरे भाई केशव ने बिहार राज्य U17 उपविजेता एवं नेशनल खिलाड़ी केशव कुमार यशवंत ने पुनः SGFI U 19 बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए श्रीपुरम वेलोर में नेशनल खेलने की पात्रता प्राप्त किया। 2022 बिहार टीम चैम्पियनशिप में उपविजेता खगड़िया के खिलाड़ी रहें हैं। बालिका वर्ग में तन्नु कुमारी बिहार चैम्पियन रहीं हैं। वर्तमान में सिनियर राष्ट्रीय निर्णायक का चयन-जे के जवाहर एवं चंद्र राज का होना खगड़िया को गर्वान्वित करता है। खगड़िया के शतरंज खिलाड़ी अपने- अपने एज ग्रुप के साथ- साथ सिनियर ओपन प्रतियोगिता में भी भाग लेकर प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर देते हैं। वर्तमान में अभी 20 एवं 21 जुलाई को किशनगंज शतरंज संघ के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में खगड़िया के अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी माधव कुमार यशवन्त , अंकित कुमार तिबारी सहित अन्य खिलाड़ी भी खेलने जा रहें हैं। वही आसाम के डीब्रुगढ़ शहर में 21 जुलाई से शुरू हो रहे शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभम कुमार रवाना होगें। पटना में आयोजित बिहार राज्य शतरंज संघ के द्वारा अन्डर 7 राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में खगड़िया के एक बालक हर्षित और एक बालिका स्वास्तिका सिंह बिहार के कोने कोने से आई शतरंज खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दे रहें हैं, ये प्रतियोगिता 18,19 और 20 जुलाई तक चलेगा। संभावना है कि नेशनल खेलने के लिए उक्त खिलाड़ी का चयन हो सकता है। शतरंज लगातार आगे बढ़ रहा है, तेजी लाने के लिए प्रबुद्ध नागरिकों, गणमान्यों के आशीर्वाद व सहयोग की जरूरत है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें