37.2 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

ग्रीन खगड़िया क्लीन खगड़िया के सपनों को साकार करने को समूह ने दिया जनता दरवार में ज्ञापन, जानें

JNA / अमरजीत सिंह
बोले,सुरज कुमार पर्यावरण संरक्षण का अर्थ है प्राकृतिक संसाधनों और पारिस्थितिक तंत्र की रक्षा करना उन्होंने कहा इसका उद्देश्य प्रदूषण को कम करना, जैव विविधता को बनाए रखना, और प्राकृतिक संसाधनों का स्थायी उपयोग सुनिश्चित करना है।वहीं ऋषभ कुमार ने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें ऊर्जा की बचत करनी, जल संचयन करनी, वृक्षारोपण करनी, और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों को कम करनी चाहिए। जबकि अंकित कुमार ने कहा सरकारें और संगठन पर्यावरण संरक्षण के लिए कानून और नीतियां बनाते हैं, लेकिन इसके लिए व्यक्तिगत स्तर पर भी प्रयास करना आवश्यक है। इधर प्रदुमण कुमार ने कहा पर्यावरण संरक्षण से हम अपने ग्रह को सुरक्षित रख सकते हैं और भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और स्वच्छ पर्यावरण छोड़ सकते हैं।अंत में समूह ने कहा पर्यावरण संरक्षण के बारे में अधिक जानकारी चाहिए?
*जनता दरवार में दिए आवेदन का अंश*
विषय :- पौधा रोपण एवं संरक्षण के संबंध में,
हम सभी “पर्यावरण संरक्षण” समूह आपको अवगत कराना चाहता हूं कि ग्रीन खगड़िया क्लीन खगड़िया एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मेरी समूह के द्वारा कृषि बाजार समिति में पौधारोपण किया जाता है, जिसे यहां के स्थानीय पशुपालकों के द्वारा उसे नष्ट करवा दिया जाता है।पूर्व में भी यहां पर वन विभाग के द्वारा 1500 विभिन्न प्रकार के पौधों को लगवाया गया था, जिसे स्थानीय पशुपालकों के द्वारा नष्ट करवा दिया गया है। वर्तमान में यहां वन विभाग के द्वारा लगाए गए 1500 पौधों में मात्र दो पौधा बचा हुआ है। अतः आपसे आग्रहपूर्ण निवेदन है कि यहां पर पुनः पौधारोपण करवाया जाए एवं इन पौधों की देखरेख के लिए उचित प्रबंध किया जाए। ताकि ग्रीन खगड़िया क्लीन खगड़िया के सपनों को साकार किया जा सके। मौके पर पर्यावरण समुह के सदस्यों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण को लेकर जनता दरबार प्रद्युम्न ,ऋषभ ,सूरज प्रिंस,शिवम ,दीपक , प्रभात,अंकित एवं आनंद आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें