29.3 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

चन्दन कश्यप को व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर जदयू नेताओं ने किया उनका भव्य स्वागत,दिया बधाई

*पार्टी के सच्चे साथियों को प्रदेश के द्वारा मिल रहा है सम्मान:बबलू मंडल*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद एवं जदयू के प्रदेश कोषाध्यक्ष, संयोजक सह विधान पार्षद् ललन सर्राफ के द्वारा पार्टी के समर्पित साथी चन्दन कश्यप को व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष,जय कुमार सिन्हा और पंकज गुप्ता को प्रदेश सचिव वहीं जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के द्वारा शहरवासी चन्दन फोगला को खगड़िया नगर परिषद् अध्यक्ष पद पर मनोनीत किये जाने पर जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में जदयू नेताओं ने उनका भव्य स्वागत करते हुए उन्हें तथा पार्टी के सर्वमान्य नेता व बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह , प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, कोषाध्यक्ष सह संयोजक विधान पार्षद् ललन सर्राफ व प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।
मौके पर जिला अध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि हमारे पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के द्वारा लगातार जदयू के समर्पित साथियों को प्रदेश कमिटी में जगह देकर खगड़िया के तमाम जदयू कार्यकर्त्ताओं का हौसला अफजाई कर रहे हैं।इस तरह से सम्मान मिलता रहे तो हमारी पार्टी संगठन और सशक्त और प्रभावशाली बन कर उभरेगी जो आगामी लोकसभा चुनाव व विधान सभा चुनाव में अपने विरोधियों को धूल चटाने का काम करेंगे।
बधाई देने वालों में जदयू के जिला उपाध्यक्ष अरूण केसरी, अशोक कुमार सिंह, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल,प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,कोषाध्यक्ष संदीप केडिया,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल,प्रमोद कुमार सिंह ,अरविन्द सिंह,जिला पार्षद् चन्दन कुमार,पूर्व मुखिया राजेश चौरसिया,निलम वर्मा, वीणा पासवान,जिला महासचिव अनुज कुमार शर्मा,रामप्रवेश यादव,पंकज चौधरी,मो0 जीयाउल हक,विनय कुमार सिंह ,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार चौरसिया,युवा जिला अध्यक्ष सावन कुमार बन्टी,श्रम तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन ,शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला ललन सिंह,राजनीति प्रसाद सिंह, रामप्रकाश सिंह, अमरेन्द्र सिंह, सुवोध साह, कारी मोहम्मद,अंगद कुमार, कमल किशोर पटेल, किरणदेव कुमार करण एवं राजीव ठाकुर आदि दर्जनों पार्टी के साथी शामिल थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें