*नए सत्र में हुए नामांकन का रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 16 से बढ़कर 20 तक कर दिया गया , छात्र नेता प्रिंस कुमार प्रिंस कुमार*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया छात्र राजद नेता प्रिंस कुमार ने छात्र हितों में कोसी महाविद्यालय प्राचार्य के विरोध मुंगेर विश्वविद्यालय,कुलपति एवं राज्यपाल को शिकायत आवेदन दिया।आपको बता दे कि नए सत्र में हुए नामांकन का रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 16 से बढ़कर 20 तक कर दिया गया हैं। जहां दिनांक 17-18 अवकाश में भी विश्वविद्यालय द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए कॉलेज खोलने का आदेश दिया गया था। परंतु कॉलेज प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय के आदेशों को ताक पर रखते हुए दिनांक 17/7/2024 को कॉलेज पूरी तरह से बंद रखा गया तो वहीं 18 तारीख को दिन 12:00 बजे कॉलेज खोला गया। विश्वविद्यालय रजिस्ट्रेशन नोटिस को देखकर छात्र कॉलेज आकर बंद देखकर वापस घर लौट रहे थे।इसी के विरोध आवेदन शोपते हुए छात्र राजद नेता प्रिंस कुमार ने कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय के आदेशों का प्राचार्य धाजिया उड़ा रही है।प्राचार्य को शायद किसी का भी डर नहीं है। कॉलेज खुलने की अनुमति के बाद भी कॉलेज को बंद रखा गया जिसके वजह से छात्रों को काफी परेशानी हुआ।एक तरफ विश्वविद्यालय चाहती है कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाए लेकिन कोशी महाविद्यालय प्राचार्य के इस तरह की लापरवाही के वजह से कहीं ना कहीं विश्वविद्यालय को नुकसान उठाना पड़ सकता हैं। प्राचार्य अपने पद में इस तरह से मगन है कि उन्हें छात्र हित में कोई भी कार्य नहीं दिखता है। महाविद्यालय का शौचालय की स्थिति इतनी खराब है कि वहां पर सही तरह से न बिजली आती हैं न ही पानी की व्यवस्था है।किसी भी कार्य करने पर उन्हें सिर्फ वक्त चाहिए लेकिन कितना वक्त यह नही पता।अगर प्राचार्य छात्र हित में कॉलेज समस्या पर कदम नहीं उठाई तो जल्द ही छात्र राजद द्वारा आंदोलन किया जाए।हम पूर्व भी और आगे भी छात्र हितों में संघर्ष करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।


